Logo
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी रविवार 11 अगस्त को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं उनके इस खास मौके उनकी बेटी अथिया शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Suniel Shetty Birthday: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी रविवार 11 अगस्त को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं उनके इस खास मौके पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। इसी बीच उनकी बेटी अथिया शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर विश किया है। 

अथिया शेट्टी ने सुनील के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर दी बधाई
अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता सुनील शेट्टी के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा उन्हें पिता संग अपने बचपन की भी एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि ''हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे अच्छे दोस्त, बेस्ट पिता और सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं।''

Suniel Shetty Birthday
Suniel Shetty Birthday (Instagram)

बेटे अहान ने यूं किया पिता को विश
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि ''लव यू, आपसे हर दिन सीखने का सौभाग्य मिला।'' वहीं बेटे अहान ने भी पिता सुनील शेट्टी के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ''हैप्पी बर्थडे पापा।''

शिल्पा शेट्टी ने भी खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता के साथ एक तस्वीर शेयर की है और इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि ''जन्मदिन मुबारक हो शेट्टी...ब्रह्मांड आपको और भी ज्यादा प्यार, प्रचुरता और अच्छा स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे, मेरे प्यारे। ढेर सारा प्यार।''

एक्टर का फिल्मी करियर 
आपको बता दें, सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आज भी उनकी दमदार एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने हैं। वहीं 'हंटर', 'यहां के हम सिकंदर', 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू', 'फिर हेरा फेरी', 'खंजर', 'कांटे', 'जानी दुश्मन' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय दे चुके हैं। 

5379487