Logo
मशहूर फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता व वेटरन एक्टर देब मुखर्जी का 14 मार्च को निधन हो गया। रणबीर कपूर ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। वहीं उनकी अंतिम यात्रा में काजोल, आलिया भट्ट, करण जौहर समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

Deb Mukherjee death: मशहूर फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता व दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी का शुक्रवार (14 मार्च) को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अपने जिगरी दोस्त अयान के इस मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए उनके करीबी दोस्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मौजूद रहे। शुक्रवार को देब मुखर्जी के निधन की खबर लगते ही आलिया और रणबीर तुरंत मुंबई लौटे और फिल्ममेकर के घर पहुंचे। अंतिम घड़ी में रणबीर ने देब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

अभिनेता ऋतिक रोशन भी शुक्रवार को देब मुखर्जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हालांकि इस दौरान एक्टर को रॉड के सहारे लंगड़ाते हुए देखा गया। ऋतिक के पैर में गंभीर चोट या स्ट्रेन आया था जिसकी वजह से वह रॉड पकड़कर चलते दिखे। उन्हें देख फैंस चिंतित हो गए। उनके अलावा, अनिल कपूर, करण जौहर, किरण राव, काजोल भी देब मुर्जी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे

काजोल और अजय देवगन को भी अयान मुखर्जी के घर स्पॉट किया गया। देब मुखर्जी और काजोल का पारिवारिक रिश्ता भी रहा है। 

 

 

 

 

 

5379487