Logo

Hrithik Roshan meets Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन एक सफल ऑनस्क्रीन जोड़ी है। दोनों 'कृष' (2006), 'कृष 3' (2013) और 'अग्नीपथ' (2012) में साथ नजर आ चुके हैं, जिन्हें स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया था। इसी बीच जब से ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म कृष 4 की अनाउंसमेंट हुई है तब से ही फैंस प्रियंका को इस फिल्म में देखने की उम्मीदें कर रहे हैं।

इसी बीच हाल ही में न्यूयॉर्क में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने खास मुलाकात की है जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस मीटिंग से फैंस के मन में कृष 4 को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रियंका-निक से मिले ऋतिक रोशन और सबा 
दरअसल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हसबैंड व अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क शहर में हैं, जहां उनके ब्रॉडवे म्यूज़िकल शो 'द लास्ट फाइव इयर्स' से लोगों का दिल जीतने में उनका साथ दे रही हैं। वहीं ऋतिक रोशन भी अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ न्यूयॉर्क शहर में समय बिता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने निक जोनस के शो का आनंद लिया और प्रियंका चोपड़ा व निक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं जो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें- Krrish 4: प्रियंका चोपड़ा होंगी 'कृष 4' की लीड एक्ट्रेस? ऋतिक रोशन संग फिर जमेगी जोड़ी

ऋतिक रोशन ने प्रियंका-निक के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हम यह सोचकर गए थे कि यहां दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब हम बाहर आए तो हम पहले से कहीं ज़्यादा अचंभित और इंस्पायर्ड थे। निक जोनस आप अविश्वसनीय हैं। कितनी बढ़िया परफॉर्मेंस थी। थिएटर, म्यूजक, मस्ती और खाने की एक शानदार रात के लिए प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद।

इसी बीच फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि यह मुलाकात कृष 4 पर चर्चा करने के लिए हुई होगी। इंटरनेट पर यूजर्स के कमेंट की झड़ी लग गई है। एक यूजर ने लिखा- "कृष 4 आने वाली है", दूसरे ने लिखा- "ऋतिक-प्रियंका की वापसी का इंतजार नहीं कर सकते।"