Khushi Kapoor All White Outfit : बॉलीवुड की उभरती अदाकारा खुशी कपूर (Khushi Kapoor) का स्टाइल हर बार लोगों का ध्यान खींचता है। उनकी हर तस्वीर ग्लैमर और क्लासिक अंदाज में नजर आती है, जो फैशन प्रेमियों के लिए प्रेरणा बन जाती है और वॉर्डरोब को अपग्रेड करने का मौका दे देती है। हाल ही उन्होंने ऑल व्हाइट लुक अपनाया, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही हैं।
अगर आप भी अपने पार्टी लुक को लेकर असमंजस में हैं, तो खुशी कपूर पर एक नजर तो डाल ही सकते हैं। उनका यह लुक हर फैशन प्रेमी की बहुत ज्यादा बेहतरीन है। क्योंकि टॉप की फिटिंग इतनी परफेक्ट है कि यह उनके शरीर की खूबसूरती को बेहतरीन तरीके से उभार रहा था। वहीं उनकी मिनी स्कर्ट ने ते ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।

इसे भी पढ़े : PHOTO: खुशी कपूर के लिए Janhvi Kapoor हैं 'सिरदर्द'! बहन के बर्थडे पर बचपन की तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने की खूब खिंचाई
कैसे अपनाएं यह लुक?
- सफेद क्रॉप टॉप चुनें जो बॉडीकॉन फिटिंग में हो।
- मिनी स्कर्ट के साथ इसे पेयर करें ताकि परफेक्ट लुक मिले।
- हेयरस्टाइल को वेव्स दिया जा सकता है।
- हील्स या फिर हील वाली जूतियां पहन सकती हैं।
- हल्का मेकअप रखें, ज्यादा डार्क मेकअपन करने से बचें।
खुशी कपूर का यह लुक न केवल स्टाइलिश और ग्लैमरस है, बल्कि यह एलिगेंस और सादगी का बेहतरीन मेल भी प्रस्तुत करता है। यदि आप भी अपने वॉर्डरोब को ट्रेंडी बनाना चाहते हैं, तो यह लुक निश्चित रूप से आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है।