Logo
Mere Husband Ki Biwi Trailer: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कॉमेडी का भरपूर डोज है। कॉमेडियन हर्ष गुजराल पहली बार फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Mere Husband Ki Biwi Trailer: साल 2025 की शुरुआत होते ही कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज के लिए पाइपलाइन में हैं। इस साल अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' लेकर आ रहे हैं जो रोमांटिक कॉमेडी से भरपूर है। वहीं मेकर्स ने शनिवार को इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसमें अर्जुन एक बार फिर कॉमेडी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

कॉमेडी से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर
3 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में आपको फिल्म की कहानी का अंदाजा लग जाएगा। एक ओर हैं अर्जुन कपूर जो कॉमेडी रोल में दर्शकों को हंसाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह बतौर लीड नजर आ रही हैं।

दो हसनीओं के बीच अर्जुन का लव ट्रायएंगल नहीं 'लव सर्कल' बनता दिखेगा। भूमि जो प्रबलीन की भूमिका में हैं, वह अंकुर यानी अर्जुन की पहली पत्नी हैं। दोनों का तलाक हो जाता है जिसके बाद अंकुर की जिंदगी में नए प्यार अंतरा (रकुल) की एंट्री होती है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब प्रबलीन एक रेट्रोग्रेड एम्नेसिया नाम की बीमारी से अपनी याददाश्त खो बैठती है।

ये भी पढ़ें- Nadaaniyan: नादानियां से डेब्यू करेंगे इबाहिम, खुशी कपूर संग दिखेगी केमेस्ट्री, जानें कहां होगी रिलीज!

ऐसे में अर्जुन दोनों हसीनाओं के चक्कर में बुरा फंसते हैं। वहीं दूसरी जंग पूर्व पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच भी भिड़ी है कि कौन अंकुर का पा सकता है। फिल्म में फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में डीनो मोरिया, शक्ति कपूर, टीकू तलसानिया जैसे स्टार्स भी हैं। 

ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बता दें, फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

5379487