Priyanka and Nick Romantic Moment : बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और मशहूर गायक निक जोनस (Nick Jonas) अपने प्यार को जाहिर करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट साझा करते हैं, जिससे उनके प्रशंसक काफी खुश नजर आते हैं। इसी बीच वैलेंटाइन डे के खास मौके पर प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के लिए एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा कि ''Happy Valentine's Day My Forever''
बता दें, प्रियंका ने दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें एक उनके रिश्ते की शुरुआत की थी और दूसरी उनके वर्तमान जीवन की। इन तस्वीरों को देखकर प्रशंसकों ने जमकर प्यार लुटाया और इस जोड़ी की तारीफ की।
परिवार संग खुशियों के पल
जैसे की आप सभी जानते हैं कि, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी भारत आए थे। दरअसल, सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। इस भव्य आयोजन में दोनों ने खूब आनंद उठाया और अपने परिवार के साथ खास पल बिताए। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शादी की झलकियां साझा की थी।
इसे भी पढ़े : सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम ने रचाई शादी: भाई की बारात में प्रियंका-निक ने जमकर किया डांस, नीता अंबानी हुईं शामिल, Video
हमेशा साथ रहने का वादा किया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिश्ता सिर्फ प्यार और रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक-दूसरे का हर परिस्थिति में साथ देते हैं। चाहे वह व्यक्तिगत जीवन हो या व्यावसायिक जिम्मेदारियां, दोनों हमेशा एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं। प्रियंका कई बार अपने इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि निक ने हमेशा उन्हें समझा और उनका साथ दिया। वहीं निक भी प्रियंका की मेहनत और सफलता की सराहना करते नहीं थकते।
यह जोड़ी न केवल मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है, बल्कि यह प्यार, समर्पण और आपसी सम्मान का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। इसलिए प्रशंसकों को इनकी हर नई झलक का बेसब्री से इंतजार रहता है और यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका और निक आने वाले समय में भी अपने खूबसूरत रिश्ते की मिसाल पेश करते रहेंगे।