Radhika Merchant White Middi Dress : अंबानी परिवार की छोटी बहु राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने बेहद खूबसूरत सफेद मिडी ड्रेस पहनी हुई थी। मुंबई में एक स्टोर खुलने के दौरान उन्हें इस सिंपल ड्रेस में देखा गया है। उनकी यह ड्रेस हल्के और मुलायम कपड़े से बनी थी, जो न केवल आरामदायक थी बल्कि उनमें एक दिलकश अदा को भी दिखा रही थी।
बता दें, उनकी ड्रेस का गला ‘वी’ आकार का था, जो उन्हें एक नाजुक और आकर्षक लुक दे रहा था। ऊपर की ओर बारीक बटन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। ड्रेस की फूली हुई आस्तीनों पर सुंदर जालीदार फूलों की कढ़ाई की गई थी, जो इसे क्लासिक एहसास दे रही थी। ड्रेस का निचला हिस्सा हल्का फैला हुआ था।
इसे भी पढ़े : Radhika Merchant: पिंक लहरिया सूट, सादगी भरा अंदाज, राधिका मर्चेंट पहुंची भगवान के द्वार; देखें Photos
राधिका ने एक्सेसरीज में क्या पहना था
राधिका ने अपने परिधान के साथ एक सुंदर काले मोतियों की मंगलसूत्र पहना था। जिसमें हीरे का एक चमकता हुआ पेंडेंट था। यह मंगलसूत्र बेहद क्लासी और पारंपरिक होने के साथ-साथ आधुनिकता का भी संकेत दे रहा था। इसकी सादगी और भव्यता ने उनके पूरे लुक को निखार दिया है।
राधिका की शादी कब हुई थी?
राधिका ने जुलाई 2024 में अनंत अंबानी के साथ शादी की थी। यह शादी पूरे देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी गई थी। उनकी शादी समारोह में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थीं। इस भव्य आयोजन में अंतरराष्ट्रीय सितारे, हॉलीवुड कलाकार, राजनेता और वैश्विक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। अंबानी परिवार की यह शादी बताती है कि भारतीय परंपराएं और रीति-रिवाज का आज भी कितने महत्व हैं।