Logo
CGPSC Civil Judge Mains 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। सिविल जज मेन एग्जाम 25 अगस्त को होगी।

CGPSC Civil Judge Mains 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, सिविल जज मेन एग्जाम 25 अगस्त को होगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इन जिलों में हुई थी परीक्षा 
सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 3 सितंबर, 2023 को बिलासपुर, दुर्ग भिलाई और रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित हुई थी। यह एग्जाम पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। CGPSC भर्ती के माध्यम से सिविल जजों के कुल 49 खाली पद भरे जाएंगे। 

चयन प्रक्रिया
सिविल जज के पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। प्रवेश पत्र/ साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र इंटर व्यू के करीब 10 दस दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड होगा। इस परीक्षा में वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे जो प्रारम्भिक परीक्षा में पास हुए हैं। 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - psc.cg.gov.in पर उम्मीदवार को जाना होगा।
  • होमपेज पर उपसब्ध Civil Judge Mains Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना login details दर्ज कर सबमिट कर दें। 
  • अब Admit Card चेक कर ले और फिर डाउनलोड करें। 
  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
5379487