Logo
SSC GD 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।

SSC GD 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 39,481 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे SSC GD एडमिट कार्ड करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "SSC GD Admit Card" से संबंधित लिंक खोजें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज पर अपनी जरूरी क्रेडेंशियल्स (जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

एडमिट कार्ड में इन विवरणों को करें चेक:
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी सही है:

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. अभिभावक का नाम
  3. जाति श्रेणी
  4. आवेदन संख्या
  5. उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर
  6. परीक्षा का विषय और बारकोड

अगर आपको किसी भी जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो आपको इसे जल्दी से जल्दी SSC को सूचित करना चाहिए ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।

सीबीटी मोड में होगी एग्जाम 
SSC GD परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी, जिसमें चार हिस्से होंगे। जिसमें सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य ज्ञान और जागरूकता, प्राथमिक गणित अंग्रेजी और हिंदी शामिल है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

5379487