Logo
उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग के तहत सहायक ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी के कुल 1494 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। इनमें से 120 पद वर्कशॉप स्टाफ के लिए और 1374 पद सहायक ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए थे।

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग द्वारा सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यह भर्ती 2022 के तहत आयोजित की जा रही है, और अब इस प्रक्रिया के अगले चरण की शुरुआत हो रही है। 8 फरवरी 2025 से विभिन्न जिलों में अभिलेखों की संवीक्षा (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) आयोजित की जाएगी।

इन केंद्रों में होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को अब शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और अभिलेखों की संवीक्षा (DV) से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी, जिनमें आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 
अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य है, क्योंकि बिना इसे लिए अभ्यर्थी शारीरिक मानक परीक्षा और अभिलेखों की संवीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।

खाली पदों की संख्या 
उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग के तहत सहायक ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी के कुल 1494 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। इनमें से 120 पद वर्कशॉप स्टाफ के लिए और 1374 पद सहायक ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए थे।

इस दिन हुआ था एग्जाम 
लिखित परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2024 से 8 फरवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा बहु-शिफ्ट प्रारूप में हुई, और अंकों को सामान्यीकरण के माध्यम से समायोजित किया गया था। परीक्षा के परिणाम 7 अगस्त 2024 को घोषित किए गए थे। इसके बाद, कुल 4,216 उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा और अभिलेखों की संवीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

5379487