Logo
UPSC Geo-Scientist Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

UPSC Geo-Scientist Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 758 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और अब उन्हें मुख्य परीक्षा (Main Exam) में बैठने का अवसर मिलेगा।

 मुख्य परीक्षा के लिए अगला कदम

  1.  प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में 21 और 22 जून 2025 को शामिल होंगे।
  2.  प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की योग्यता को सभी चरणों की आवश्यक शर्तों के अनुसार सत्यापित किया जाएगा।
  3. अंतिम अंक और कट-ऑफ संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

 कितने उम्मीदवार हुए सफल?
 489 उम्मीदवार – भूविज्ञानी (ग्रुप A), वैज्ञानिक B (हाइड्रोगियोलॉजी – ग्रुप A) और सहायक हाइड्रोगियोलॉजिस्ट (ग्रुप B) के लिए सफल।
 194 उम्मीदवार – भूभौतिकी (ग्रुप A), वैज्ञानिक B (भूभौतिकी – ग्रुप A) और सहायक भूभौतिकी (ग्रुप B) के लिए सफल।
 75 उम्मीदवार – रसायनज्ञ (ग्रुप A), वैज्ञानिक B (रासायनिक – ग्रुप A) और सहायक रसायनज्ञ (ग्रुप B) के लिए सफल।

 कब और कैसे हुई थी परीक्षा?
यह परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी:

  1.  सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक – सामान्य अध्ययन (Paper-I)
  2.  दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक – विशेषज्ञ विषय (Paper-II) जिसमें भूविज्ञान, भूभौतिकी और रसायन शास्त्र से जुड़े विषय शामिल थे।

 ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  •  सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर ‘UPSC Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination Result 2025’ लिंक खोजें।
  •  अब PDF लिंक पर क्लिक करें।
  •  स्क्रीन पर उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाई देंगे, जिन्होंने परीक्षा पास की है।
  •  भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।
     
5379487