Logo
Winter Tips for Blanket: सर्दियों के सीजन में कंबल के लगातार इस्तेमाल से उसमें अजीब सी बदबू आने लगती है। इस स्मैल से 3 आसान तरीकों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Winter Tips for Blanket: सर्दियों का मौसम काफी पसंद किया जाता है और तेज ठंड में ज्यादातर वक्त लोग अपने बेड पर कंबल में घुसे रहते हैं। इस सीजन में कंबल को बिस्तर पर बिछाया भी जाता है और ओढ़ा भी जाता है। कंबल के ज्यादा इस्तेमाल से कई बार इसमें से अजीब तरह की स्मैल आने लगती है। डेली यूज की वजह से विंटर में कंबल को धोना मुमकिन नहीं होता है और कई बार मौसम का मिजाज ठीक न होने से इसे धूप में भी नहीं सुखाया जा सकता है, जिससे कंबल की बदबू उड़ सके। 

आप भी अगर इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको 3 ऐसे तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप कंबल की बदबू को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कंबल वॉश करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

कंबल से स्मैल दूर करने के तरीके

कपूर का इस्तेमाल - कपूर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। अगर कंबल से स्मैल आ रही है तो पहले कंबल से कवर को हटा दें। इसके बाद कपूर को कागज में लपेटकर उसकी 5-6 पोटलियां तैयार कर लें। इसके बाद कंबल और कवर को अलग-अलग फैलाएं और उन्हें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखकर 5-6 घंटे के लिए छोड़ दें। ये तरीका कंबल से आने वाली स्मैल को दूर कर देगा। 

एसेंशियल ऑयल - कंबल से अगर बदबू आ रही है तो इससे छुटकारा दिलाने में एसेंशियल ऑयल भी मदद कर सकता है। इसके लिए कंबल को फैलाएं और उस पर जगह-जगह पर एसेंशियल ऑयल का छिड़काव कर दें। आप चाहें तो रूई की मदद से भी एसेंशियल ऑयल को लगा सकते हैं।

बेकिंग सोडा - कंबल से आने वाली स्मैल को हटाने के लिए बेकिंग सोडा भी कारगर हो सकता है। इसके लिए कंबल पर बेकिंग सोडा छिड़क दें और उसे 7-8 घंटे के लिए छोड़ दें। इतने वक्त में बेकिंग सोडा कंबल की बदबू को एब्जॉर्ब कर लेगा। इसके बाद चाहें तो वैक्यूम प्रेशर से कंबल को क्लीन कर सकते हैं। 

5379487