Logo
Tea Side Effects: ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत सुबह चाय की चुस्की के साथ होती है। खाली पेट चाय पीने से शरीर को कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

Tea Side Effects: हर भारतीय घर में दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ होती है। ज्यादातर लोग सुबह चाय की चुस्की के साथ ही अपना दिन शुरू करना पसंद करते हैं। बहुत से लोग खाली पेट ही चाय पीते हैं। ये आदत ऐसे लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। खाली पेट चाय पीना शरीर में कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है। 

खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिडिटी का लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा गैस और सूजन की समस्या भी शुरू हो सकती है। आप भी अगर खाली पेट चाय पीने की आदत रखते हैं तो इसे छोड़ने में ही भलाई है। जानते हैं खाली पेट चाय पीने के 3 बड़े नुकसानों के बारे में। 

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

डाइजेशन सिस्टम - सुबह खाली पेट चाय पीना पूरे डाइजेशन सिस्टम पर बुरा असर डालता है। खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी, सीने में जलन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चाय में मौजूद टैनिन पेट में गैस और सूजन पैदा कर सकते हैं।खाली पेट चाय पीने से आयरन और अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं की 5 समस्याओं को दूर कर सकता है यह फल, बारिश में होती है इसकी खूब आवक, जानें बड़े फायदे

डिहाइड्रेशन - शरीर के लिए डिहाइड्रेशन एक बेहद बुरी स्थिति होती है। इस कंडीशन में शरीर में पानी की मात्रा अत्यधिक कम हो जाती है। इसके कई बार गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। चाय मूत्रवर्धक होती है और खाली पेट इसका असर और ज्यादा हो सकता है।

चाय पीने से यूरिन ज्यादा आती है और परिणामस्वरुप शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है। खासतौर पर गर्मी के दिनों में ये समस्या काफी बढ़ सकती है। 

ब्लड प्रेशर - जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन लोगों को खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए। दरअसल, कुछ प्रकार की चाय जैसे काली चाय में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। सुबह खाली पेट काली चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में खाली पेट काली चाय न पीने में ही समझदारी है। 

इसे भी पढ़ें: Carom Seeds Water: खाली पेट पिएं छोटे काले बीजों का पानी, 5 बड़ी परेशानियां होंगी दूर, सीखें किस तरह करना है तैयार

खाली पेट चाय पीने के अन्य नुकसान

  • कैफीन के कारण चिंता और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
  • ज्यादा चाय पीने से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण कम हो सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487