Logo
Honey Face Pack: शहद स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे बनने वाले फेस पैक चेहरे का ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं।

Honey Face Pack: शहर में औषधीय गुणों की भरमार है, यही वजह है कि आयुर्वेद में भी शहद को विशेष गुणकारी बताया गया है। शहद स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। चेहरे की रौनक दोबारा लौटाने के लिए शहद से बने फेस पैक बहुत असरदार हो सकते हैं। शहद में पाए जाने वाली एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल प्रॉपर्टीज और एंटी ऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र में भी त्वचा को जवां बनाए रखने का काम करते हैं। 

शहद से कई तरह के फेस पैक तैयार किए जा सकते हैं। शहद में हल्दी, नींबू, दही और ओट्स मिलाकर अलग-अलग तरह के फेस पैक बनाए जाते हैं। इन्हें रेगुलर अप्लाई करने से त्वचा दमक उठती है। 

शहद के 4  फेस पैक करेंगे कमाल

शहद और दही का फेस पैक
शहद और दही का फेस पैक चेहरे का ग्लो बढ़ाता है। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच शहद और दो चम्मच दही मिक्स करें। शहद और दही को अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा सॉफ्ट होती है और टैनिंग कम हो जाती है। इसके साथ ही चेहरे की डेड स्किन सेल्स भी हटती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर कालापन बढ़ने से हो गई है टेंशन? 5 घरेलू नुस्खे दिखाएंगे कमाल; लौट आएगी पुरानी रौनक

शहद और नींबू का फेस पैक
शहद और नींबू से बना फेस पैक चेहरे पर जबरदस्त निखार लाता है। एक कटोरी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। फेस पैक को 15 मिनट तक लगे रहने दें,इसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें। ये फेस पैक दाग-धब्बे कम करता है, त्वचा को निखारता है और पिंपल्स कम करता है।

शहद और हल्दी का फेस पैक
हल्दी और शहद से बना फेस पैक बेहद गुणकारी होता है। दोनों में ही एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके लिए बाउल में एक चम्मच शहद और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिक्स करें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। इस फेस पैक से स्किन का इंफेक्शन दूर होता है और चेहरे पर चमक आती है। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care: मौसम के असर से रूखी हो गई है त्वचा? इन घरेलू चीजों से बनाएं फेस पैक, निखर आएगा स्किन ग्लो

शहद और ओट्स का फेस पैक
ओट्स और शहद से बना ये फेस पैक स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है। इसे बनाने के लिए पहले ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। एक कटोरी में दो चम्मच ओट्स पाउडर, थोड़ा सा दूध और एक चम्मच शहद डालक मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। इसे लगाने से स्किन मुलायम और चमकदार बनती है। 

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487