Logo
Foods for Constipation: बारिश के दिनों में बहुत से लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इनसे निजात पाने के लिए कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

Foods for Constipation: बारिश के दिनों में पेट से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। बहुत से लोगों का हाजमा बिगड़ जाता है तो कई लोगों को कब्ज की शिकायत होने लगती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए सही लाइफस्टाइल और खान-पान का होना बेहद जरूरी है। कब्ज होने के पीछे कई कारण होते हैं, इनमें बैड फूड हैबिट, कम शारीरिक मेहनत, मेडिकल कंडीशन हो सकते हैं। 

कब्ज को दूर करने में सही खान-पान अहम भूमिका निभाता है। खासतौर पर बारिश के दिनों में मेटाबॉलिज्म स्लो होने पर हेल्दी फूड का सेवन लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कब्ज दूर करने में मदद करने वाले कुछ फूड्स के बारे में। 

5 चीजें दूर कर सकती हैं कब्ज 

सेबफल - कब्ज को दूर करने में सेबफल बेहद अहम रोल निभाता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसे खाने से गट हेल्थ में भी सुधार होता है। लंबे समय से कब्ज की परेशानी भी नियमित सेबफल खाने से दूर हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Yogasana for Heart: दिल को सेहतमंद रखने के लिए करें 5 योगासन, ओवरऑल हेल्थ को मिलेगा फायदे, ये है अभ्यास का तरीका

नाशपाती - सेबफल की तरह ही नाशपाती भी बेहद गुणकारी होती है। इसका सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज दूर करने के लिए पका हुआ नाशपाती खाना ज्यादा लाभकारी होता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कॉन्स्टिपेशन दूर करता है। 

बीन्स - कब्ज को दूर भगाने में बीन्स और फलियां भी असरदार होते हैं। ये नॉन सॉल्यूबल फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होते है जो पेट को क्लीन करने में मदद करता है। डाइट में दाल, छोले, फलियां शामिल कर कब्ज दूर रखी जा सकती है। 

साबुत अनाज - शरीर की ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने में होल ग्रेन यानी साबुत अनाज मदद करता है। साबुत अनाज खाने से कब्ज की समस्या में तेजी से आराम मिलने लगता है। इसके लिए अंकुरित अनाज, मोटा अनाज आदि का सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें: Walnut Benfits: अखरोट भिगोकर खाने से सूखे मेवे की ताकत हो जाएगी दोगुनी! दिमाग होगा शार्प, मिलेंगे 4 बड़े फायदे

दही, छाछ - कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में दही और छाछ को शामिल करना शुरू करें। रोज अगर एक गिलास छाछ पी जाए तो कब्ज से आसानी से राहत पायी जा सकती है। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487