Curd Benefits: गर्मी के दिन आते ही दही की डिमांड बढ़ने लगती है। दही से जुड़ी कई टेस्टी डिशेस भी बनना शुरू हो जाती हैं। दही का सेवन हमारे शरीर को हेल्दी रखने में काफी मददगार होता है। इसे खाने से पाचन में सुधार आता है और शरीर में ठंडक और ताजगी बनी रहती है। हालांकि कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में दही का सेवन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में इन समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को दही खाने से बचना चाहिए।
दही एक अच्छा इम्यूनिटी बू्स्टर है और वैट मैनेजमेंट का काम भी करता है। जो लोग अस्थमा, एलर्जी, जोड़ों के दर्द आदि समस्याओं से घिरे हैं उन्हें दही नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं दही खाने के फायदे और किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।
दही खाने के फायदे
बॉडी कूल रखता है
गर्मी के दिनों लू लगना, शरीर का अधिक गर्म हो जाना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं कॉमन है। बता दें कि दही ठंडी तासीर वाला होता है, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है और शरीर की ताजगी बनाए रखता है।
पाचन में सुधार
गर्मी के मौसम में अपच और एसिडिटी की समस्या काफी बढ़ जाती है, ऐसे में दही का सेवन लाभकारी होता है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों की सेहत को सुधारते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। यह कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
इम्यून सिस्टम होगा स्ट्रॉन्ग
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स, विटामिन बी12, कैल्शियम और प्रोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इससे सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Uric Acid: 5 चीजों से झट से कंट्रोल में आएगा यूरिक एसिड! जोड़ों के दर्द में मिलेगी राहत, जानें फायदे
त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
गर्मी में स्किन का रूखा और बालों का बेजान होना कॉमन प्रॉब्लम है। दही में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि त्वचा में नमी बनाए रखते हैं। दही खाने से बालों में मजबूती आती है और बाल चमकदार बनते हैं। यह स्किन इन्फेक्शन से भी बचाव करता है।
वजन कंट्रोल
जो लोग वजन कम करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दही एक बेहतरीन फूड है। इसमें प्रोटीन अधिक और अनावश्यक फैट कम होता है, जिससे भूख कंट्रोल में रहती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
किन लोगों को दही खाने से बचना चाहिए?
अस्थमा और एलर्जी वाले लोग
दही की तासीर ठंडी होने से शरीर में कफ बढ़ सकता है। इससे अस्थमा या एलर्जी के मरीजों को परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों को दही का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोग
अगर किसी को पहले से सर्दी-जुकाम है, तो दही नहीं खानी चाहिए। इससे समस्या और बढ़ सकती है। खासकर रात में दही का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Home Remedies: बार-बार बढ़ जाती है ब्लड शुगर? किचन की 6 चीजें डायबिटीज करेंगी कंट्रोल, जानकर होंगे हैरान
जोड़ों के दर्द से ग्रस्त लोग
गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को ज्यादा मात्रा में दही खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सूजन बढ़ सकती है।
एसिडिटी और अल्सर के मरीज
कुछ लोगों के लिए ज्यादा खट्टा दही एसिडिटी और पेट में जलन का कारण बन सकता है। ऐसे में ताजा और मीठा दही खाना फायदेमंद होता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)