Logo
दिवाली पर पर्सनैलिटी में निखार लाने के लिए कुछ खास फैशन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसमें आप काफी स्मार्ट दिखने वाले हैं। 

Diwali Fashion Tips for Men : दिवाली पर जितना आकर्षक महिलाओं को दिखने का शौक होता है। उतना ही पुरुषों को भी इस दिन खुद को स्मार्ट और स्टालिश नजर आने का मन होता है। अक्सर हम त्योहारों पर महिलाओं के सजने-सवरने की बात करते हैं। लेकिन पुरुष इस दिन क्या पहने, जिससे वे बाकी दिनों से हटकर दिखाई दे, इस पर कोई बात नहीं करता है। हालांकि हम आपको इस मौके पर पर्सनैलिटी में निखार लाने के लिए कुछ खास फैशन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसमें आप काफी स्मार्ट दिखने वाले हैं। 

धोती-कुर्ता का रॉयल लुक 

धोती और कुर्ता पहनने का ट्रेंड फिर से वापस आ रहा है और दिवाली के लिए यह एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है। इस लुक में आपको पारंपरिक और रॉयलिटी का मेल देखने को मिलेगा। आप सिल्क या कॉटन की धोती का चयन कर सकते हैं और उसके साथ प्लेन या हल्के एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता पहन सकते हैं। यह लुक आपको एकदम रॉयल और ग्रेसफुल बनाएगा। 

Dhoti Kurta Style
धोती-कुर्ता का रॉयल लुक 

नेहरू जैकेट के साथ कुर्ता

नेहरू जैकेट के साथ कुर्ता पहनना एक बहुत ही स्टाइलिश लुक है। नेहरू जैकेट न केवल आपके लुक को आकर्षक बनाती है बल्कि यह एक क्लासिक फैशन ट्रेंड भी है। आप हल्के रंग का कुर्ता पहनें और उसके साथ गहरे रंग की नेहरू जैकेट का चयन करें, जैसे कि नीला, हरा या भूरे रंग की जैकेट। इसे पहनकर आपका लुक एकदम ट्रेंडी लगेगा। 

Nehru Jacket Style
नेहरू जैकेट के साथ कुर्ता 

कढ़ाई वाला कुर्ता

अगर आपको एम्ब्रॉयडरी या कढ़ाई का शौक है तो कढ़ाई वाले कुर्ते भी बहुत अच्छे विकल्प हो सकते हैं। दिवाली पर कढ़ाई वाले कुर्ते पहनने से आपका लुक पारंपरिक और स्टाइलिश दोनों लगेगा।

Designer Kurta Style
कढ़ाई वाला कुर्ता 

दिवाली का पर्व खास होता है, और इस दिन हर लड़के का सपना होता है कि वह सबसे ज्यादा अच्छा दिखाई दे, ऐसे में आप इन फैशन टिप्स के जरिए अपने लुक को न केवल पारंपरिक बल्कि स्टाइलिश भी बना सकते हैं।

5379487