Logo
Dhanteras Rangoli Design: दिवाली की तैयारियों के बीच रंगोली की डिजाइन पहले ही सोच लें। धनतेरस पर्व के लिए कुछ खास रंगोली डिजाइन यहां बताए गए हैं जो घर-आंगन में बहुत खूबसूरत लगेंगी। देखें रंगोली आइडियाज।

Rangoli For Dhanteras 2024: दीपावली का त्योहार 5 दिनों तक धूम-धाम से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत धनतेरस पर्व से होती है। धनतेरस त्योहार आयुर्वेद के भगवान धन्वंतरि और धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी व कुबेर की पूजा के लिए मनाई जाती है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, मां लक्ष्मी की मूर्ति, बर्तन समेत कई नई चीजें खरीदने का महत्व होता है। 

दीपावली पर साज-सज्जा, जगमगाती लाइटें और रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर घर-आंगन को सजाया जाता है। इस बार 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत रंगोली डिजाइन से सजाना चाहते हैं, तो यहां कुछ यूनीक स्टाइल रंगोली आइडियाज़ बताए गए हैं। इन्हें आप धनतेरस पर घर-आंगन में जरूर बनाएं, ये खूबसूरत लगेंगी।

इस तरह की रंगोली आप एक कार्डबोर्ड पर बना सकते हैं। इसपर मटके और सिक्कों की डिजाइन के साथ कमल के फूलों की आकृति है। आसपास तांबे-पीतल के लोटे में सिक्के रखकर सजा सकते हैं।

Rangoli
 

बड़े घड़े की डिजाइन वाली ये रंगोली भी धनतेरस के लिए परफेक्ट है। इसके आसपाल दीयों को सजाएं।

Rangoli design
 

मां लक्ष्मी के पद चिन्हों वाली रंगोली डिजाइन धनतेरस पर्व पर बना सकते हैं। 

Rangoli Design Dhanteras
 

शुभ लाभ वाली ये डिजाइन आसानी से बन जाएगी। 

Dhanteras Rangoli
 

फूल पत्तियों की ये डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें अलग-अलग रंगो को भरकर खूबसूरत टच दें।

rangoli 2024
 

 मोर वाली ये आसान डिजाइन को आप आंगन में बना सकते हैं। हरे, नीले, लाल, पीले विभिन्न रंगो से इसे सजाएं। 

More rangoli design
 

लक्ष्मी माता की डिजाइन वाली रंगोली आप घर के आंगन में सजा सकते हैं। 

Lakshami Rangoli Design
 
5379487