Logo
Home Remedy for Yellow Teeth : क्या आपके दांत पीले होते जा रहे हैं और केमिकल युक्त टूथपेस्ट और महंगे इलाज से बचना चाहते हैं, तो दादी मां के नुस्खे आजमाएं।

Home Remedy for Yellow Teeth : अक्सर कुछ लोगों के दांत पीले दिखाई देने लगते हैं। वो चाहे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें या कुछ और तरीका अपनाएं, इसके बावजूद दांत का पीलापन जाने का नाम नहीं लेता है। ऐसे में अगर आप केमिकल युक्त टूथपेस्ट और महंगे इलाज से बचना चाहते हैं, तो दादी मां के नुस्खे आजमाएं। ये घरेलू उपाय नेचुरल होते हैं और बिना किसी दिक्कत के दांतों को सफेद बनाने में मदद करते हैं। 

नींबू और नमक से दांत चमकाएं

  • नींबू में नैचुरल एसिड होता है, जो दांतों की जमी पीली परत हटाने में मदद करता है।
  • आधे नींबू का रस लें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं।
  • इस मिश्रण को ब्रश या उंगली की मदद से दांतों पर लगाएं।
  • 2-3 मिनट बाद सादे पानी से कुल्ला कर लें।
  • इसे हफ्ते में 2-3 बार करें।

इसे भी पढ़े : Home Remedy for Hair Care : बालों की खूबसूरती बढ़ाना होगा आसान, घर में रखी इन चीजों से बनाएं हेयर मास्क

सरसों तेल और नमक का उपाय 

  • दांतों को सफेद बनाने के लिए सरसों के तेल और नमक का उपयोग किया जा सकता है। 
  • 2-3 बूंद सरसों के तेल में एक चुटकी नमक मिलाएं।
  • इसे उंगली से दांतों और मसूड़ों पर धीरे-धीरे रगड़ें।
  • फिर पानी से कुल्ला कर लें।
  • रोजाना इसका इस्तेमाल करने से दांत मजबूत और सफेद होंगे।

दांतों का पीलापन हटाने के दादी मां के ये घरेलू नुस्खे आजमाकर अपने दांतों को नेचुरल तरीके से चमकदार बना सकते हैं। हालांकि, इन घरेलू उपाय के अलावा रोजाना दो बार ब्रश करना बेहद जरूरी है।  

(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपके दांत बहुत ज्यादा पीले हो गए हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

5379487