Home Remedies: जिंदगी की भागदौड़ में हम सारे काम पूरे कर लेते हैं। लेकिन खुद की सेहत का ध्यान नहीं रख पाते। जिसकी वजह से थकान और कमजोरी जैसी समस्या शरीर में होने लगती है। चाहे ऑफिस में लंबा वर्कलोड हो, घर के कामकाज या फिर बढ़ती उम्र का असर एनर्जी लेवल गिरने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके किचन में ही ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बिना किसी दवा के आपकी कमजोरी को दूर कर सकती है। आइए जानते हैं, कौनसी हैं वो 3 चीजें।
केला
- अगर आप दिनभर की थकान से परेशान हैं तो केला खाना शुरू कर दीजिए। केले में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है।
- सुबह नाश्ते में 1-2 केले खाएं।
- बनाना शेक या स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।
- एक्सरसाइज से पहले या बाद में केला खाना बेहद फायदेमंद होता है।
खजूर
- खजूर शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। खासकर अगर आपको खून की कमी या कमजोरी महसूस होती है, तो खजूर जरूर खाना चाहिए।
- सुबह उठते ही 2-3 खजूर खाएं।
- दूध में डालकर खा सकते हैं।
- इसे नट्स के साथ मिलाकर हेल्दी स्नैक बना सकते हैं।
इसे भी पढ़े : Home Remedies For Pimples: बार बार चेहरे पर आ जाता है पिंपल, हटाने के लिए क्या करें? घरेलू उपाय अपनाएं
बादाम
- बादाम सिर्फ याददाश्त ही नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर को भी मजबूत बनाता है। ये शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। रोजाना बादाम खाने से शरीर दिनभर एक्टिव रहता है।
- रातभर 4-5 बादाम भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं।
- बादाम को दूध में उबालकर पिएं।
- इसे हलवा में डालकर भी खा सकते हैं।
(Disclaimer) : थकान और कमजोरी से बचने के लिए महंगी दवाओं की जरूरत नहीं, बस सही खान-पान जरूरी है। केला, खजूर और बादाम आपके शरीर को जरूरी पोषण देंगे और आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखेंगे। हलांकि, यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यदि आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है या आप किसी विशेष चिकित्सा स्थिति से ग्रस्त हैं, तो कोई भी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या चिकित्सा विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।