Logo
Juice For Constipation: कब्ज की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। सर्दियों में ये समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में 4 जूस पेट साफ करने में मददगार साबित हो सकते है।

Juice For Constipation: सर्दियों का मौसम वैसे तो काफी सुहाना होता है, लेकिन इस मौसम में बहुत से लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव और हैवी फूड का सेवन विंटर सीजन में कॉन्सटिपेशन को बढ़ा देता है। कब्ज होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसमें  गैस, ब्लोटिंग, अफारा जैसी परेशानियां भी शामिल हैं। 

सर्दियों में अगर आप भी कब्ज की समस्या से दो-चार हो रहे हैं तो कुछ नेचुरल जूस आपकी परेशानी को काफी हद तक हल कर सकते हैं। हेल्थलाइन के मुताबिक घरेलू नुस्खों से पेट की गंदगी को साफ किया जा सकता है। प्राकृतिक चीजों से बने जूस आंतों की गंदगी को निकालने में असरदार हो सकते हैं। 

4 जूस दूर भगा सकते हैं कब्ज

वेजिटेबल जूस - कई सालों से आपको अगर कब्ज की समस्या है तो ऐसे में वेजिटेबल जूस अपना असर दिखा सकता है। रात के खाने के बाद हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस आंतों की गंदगी को निकालने में मदद करता है। वेजिटेबल जूस में ब्रोकली, पालक, टमाटर, फूलगोभी, लौकी, करेला, गाजर आदि का जूस बनार पिया जा सकता है। 

लेमन-अजवाइन जूस - सर्दियों में सुबह उठकर खाली पेट लेमन-अजवाइन का जूस पीना काफी लाभकारी हो सकता है। नींबू पानी और अजवाइन कब्ज को दूर करने में रामबाण साबित हो सकते हैं। पानी में अजवाइन उबालकर गुनगुना करें और उसमें  नींबू रस मिलाकर पीने से पेट साफ हो जाती है। 

इसबगोल और फाइबरकोन - पेट की गंदगी को साफ करने के लिए इसबगोल काफी कारगर साबित होता है। इसबगोल में फाइबरकोन मिलाने से पेट पूरी तरह साफ हो जाता है। इसके लिए इसबगोल को  2-3 घंटे तक पानी में भिगोएं और फिर उसका सेवन करें। 

सेब का जूस - कहते हैं कि एक सेबफल रोज खाने से डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती है। कब्ज की समस्या में सेबफल का जूस बेहद प्रभावी हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर सेब में विटामिंस, पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर और कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं। सेबफल का जूस नियमित पीने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। 
 

5379487