Health Tips: सुबह उठते ही अधिकतर लोगों को बिना ब्रश किए सीधे चाय पीने की आदत होती है। इसे आम बोल-चाल की भाषा में बासी मुंह चाय पीना कहा जाता है। हालांकि, यह आदत देखने में सामान्य लग सकती है, लेकिन यह धीरे-धीरे आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।

यह न केवल ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि पेट और शरीर की कई समस्याओं को भी जन्म देती है। आइए जानते हैं कि बासी मुंह चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए। 

बासी मुंह चाय पीने के नुकसान

1. ओरल हेल्थ पर बुरा असर  
रातभर हमारे मुंह में बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो जाती है। जब आप बिना ब्रश किए चाय पीते हैं, तो यही बैक्टीरिया और एसिड शरीर में चले जाते हैं, जिससे दांतों में सड़न, सांसों में बदबू और मसूड़ों की समस्या हो सकती है।

2. पेट में गैस और एसिडिटी  
रातभर मुंह में बनने वाले बैक्टीरिया जब चाय के साथ पेट में जाते हैं, तो यह एसिडिटी, अपच और गैस की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इससे सुबह-सुबह पेट भारी और असहज महसूस हो सकता है।

3. मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक प्रभाव  
बासी मुंह चाय पीने से शरीर की पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। यह मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है और लंबे समय तक ऐसा करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

4. इम्यून सिस्टम हो सकता है कमजोर  
रातभर मुंह में मौजूद बैक्टीरिया जब शरीर में प्रवेश करते हैं, तो यह प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को कमजोर कर सकते हैं। इससे शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में दिक्कत हो सकती है।

5. शरीर में टॉक्सिन्स का बढ़ना  
सुबह उठने के बाद मुंह में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। अगर आप बिना कुल्ला किए या ब्रश किए चाय पीते हैं, तो ये टॉक्सिन्स सीधे आपके शरीर में चले जाते हैं, जिससे स्किन प्रॉब्लम, अपच और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Beauty Tips: संतरे के छिलकों से बनाएं नेचुरल विटामिन सी फेस सीरम, लौट आएगी चेहरे की खोई चमक

कैसे करें बचाव?

  • सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से मुंह की गंदगी अंदर नही जाएगी और शरीर भी डिटॉक्स रहेगा। 
  • चाय पीने से पहले ब्रश या कुल्ला जरूर करें, ताकि बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं।  
  • अगर आप तुरंत कुछ पीना चाहते हैं, तो चाय की जगह नींबू पानी, सादा पानी या नारियल पानी पी सकते हैं। 
  • सुबह की चाय के साथ हल्का नाश्ता करें, जिससे पेट पर ज्यादा असर न पड़े।