Fitness Tips: तेज चलना पैरों की मजबूती के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह न केवल हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है बल्कि हृदय स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन सवाल ये उठता है कि, पैरों को मजबूत ((Fitness Tips) बनाने के लिए रोजाना कितने घंटे तेज चलना चाहिए? आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

कितने घंटे तेज चलना सही रहेगा?

जानकारी के मुताबिक, पैरों की मजबूती के लिए कम से कम 30 से 45 मिनट तेज चलता बेहतर रहता है। अगर आप इस समय को 1 घंटे तक बढ़ाते हैं, तो मांसपेशियों और हड्डियों को और भी ज्यादा फायदा मिलेगा।

  • तेज चलने से बोन हड्डियों की कमजोरी का खतरा कम हो जाता है। बढ़ती उम्र में यह आदत हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकती है।
  • तेज चलने से पैरों की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं और मजबूत बनती हैं। यह जांघों, पिंडलियों और हिप्स के मसल्स को टोन करने में मदद करता है। नियमित रूप से चलने से पैरों में स्टैमिना और सहनशक्ति बढ़ती है।
  • अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो तेज चलना एक प्रभावी उपाय हो सकता है। 
  • रोजाना तेज चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व शरीर के सभी हिस्सों तक सही तरीके से पहुंचते हैं। 
  • तेज चलना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़े : Superfoods for Summer: गर्मी में राहत दिलाने वाले 10 सुपरफूड्स, शरीर को मिलेगी ठंडक, लू से भी बचाएंगे

तेज चलते वक्त इन बातों का ध्यान रखना चाहिए 

  • ऐसे जूते पहनें जो आपके पैरों को आराम दें। 
  • चलते समय कमर सीधी रखें और कंधे रिलैक्स रखें।
  • पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो।
  • वॉक से पहले हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।

(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपके पैरों में ज्यादा दर्द है तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।