Logo
Dal Dhokli Recipe: राजस्थानी दाल ढोलकी का स्वाद खूब पसंद किया जाता है। ये एक तरीके से पूरा खाना ही है और अलग-अलग जगहों पर इसे अलग तरीकों से बनाया जाता है।

Dal Dhokli Recipe: दाल ढोकली राजस्थान और गुजरात में बनाई जाने वाली एक पारंपरिक रेसिपी है। इन दोनों ही जगहों पर इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। आज हम आपको राजस्थानी स्टाइल की दाल ढोकली बनाने का तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप जब इसे बनाएंगे तो लोग उंगलियां चाट लेंगे। दाल ढोकली एक तरह से फुल फूड ही है। इसे बनाने के बाद सब्जी, रोटी की जरूरत ही नहीं पड़ती है। 

आप अगर राजस्थानी फूड को पसंद करते हैं तो एक बार दाल ढोकली रेसिपी को आजमा सकते हैं। इसका स्वाद सभी खूब पसंद करेंगे। आइए जानते हैं दाल ढोकली बनाने की आसान विधि। 

दाल ढोकली बनाने के लिए सामग्री
अरहर दाल - 1/2 कप
टमाटर बारीक कटा - 1
गेहूं आटा - 1/2 कप
बेसन - 2 टेबलस्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
धनिया पाउडर - 1/4 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 1
करी पत्ते - 8-10
हरा धनिया बारीक कटा - 1 टेबलस्पून
अजवाइन - 1/4 टी स्पून
देसी घी - 3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

दाल ढोकली बनाने का तरीका
दाल ढोकली एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। दाल ढोकली बनाने के लिए सबसे पहले अरहर (तुअर) दाल को धोकर साफ करें और एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। तय समय के बाद दाल कुकर में डालें और 2 कप पानी और 1 छोटी चम्मच नमक डालकर एक सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद गैस धीमी कर दें और दाल को 2-3 मिनट तक और पकने दें। 

इसे भी पढ़ें: Coconut Barfi: नारियल बर्फी बनाने का ये है सबसे सरल तरीका! स्वाद और पोषण का है परफेक्ट कॉम्बो; जमकर तारीफ मिलेगी

अब गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर रिलीज होने दें। इस दौरान एक बर्तन में आटा, बेसन और एक चौथाई चम्मच नक डालकर मिक्स करें। इसमें एक टी स्पून देसी घी और अजवाइन भी डालें और मिक्स करें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। रोटी के आटे जैसा नरम आटा गूंथना है। इसके बाद आटे को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे आटा फूल जाएगा। 

अब हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और उसे मसल मसलकर चिकना कर लें। अब ढोकली बनाने के लिए आटा तैयार हो चुका है। अब आटे की गोली लोई बनाएं और उससे एक बड़ी सी रोटी बेल लें। इसके बाद इसे एक-एक इंच की पट्टियों में काट लें और हर पीस के 2-3 भाग कर लें। अब एक बर्तन में 3-4 कप पानी डालकर उबालें। पानी उबलने पर इसमें तैयार ढोकली डालें और तेज फ्लेम पर 15 मिनट तक उबलने दें। इसे बीच-बीच में चलाते भी रहें। 

अब दाल के लिए तड़का बनाएं। इसके लिए पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। घी पिघलने पर उसमें हींग और जीरा डालें, फिर हल्दी, करी पत्ते, साबुत लाल मिर्च, कटी हरी मिर्च और धनिया पाउडर भी मिला दें और मसाला भून लें। इस पैन में बारीक कटे टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाएं।

इसे भी पढ़ें: Tomato Sauce: बच्चों का पसंदीदा टमाटर सॉस घर पर करें तैयार, स्वाद ऐसा कि बाजार का Sauce लगेगा हल्का, ऐसे बनाएं

फिर लाल मिर्च पाउडर डालकर तब तक भूनें जब तक मसालों से घी अलग न दिखने लगे। अब कड़ाही में पकाई हुई दाल डालें और करछी से अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं। इसमें उबली ढोकली भी डाल दें। अब धीमी आंच पर दाल ढोकली को 5 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट दाल ढोकली बनकर तैयार हो चुकी है। इसे गर्मागर्म सर्व करें। 

5379487