Logo
हरतालिका तीज हर सुहागन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ हाथ में मेहंदी लगवाती है। ऐसे में हम आपको कुछ ईजी-ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।  

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का पर्व हर सुहागन महिला के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं व्रत तो रखती ही हैं, खूब सजती-संवरती भी हैं। इस अवसर पर वे अपनी हथेलियों पर मेहंदी रचवाना भी नहीं भूलती हैं। घरेलू महिलाएं हों या वर्किंग, इस मौके पर बड़े चाव से हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। लेकिन अगर आप डिसाइड नहीं कर पा रही हैं कि किस तरह की मेहंदी डिजाइन इस बार अपने हाथों पर लगाएं तो हम यहां आपको कुछ ईजी-ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस के दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।                                                                                                                                                                          
शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन
अगर आप तीज पर बिल्कुल अलग ढंग की मेहंदी डिजाइन करवाना चाहती हैं तो इस बार अपने हाथों पर शिव और पार्वती जी के चित्र को बनवा सकती हैं। आप चाहें तो त्रिशूल और डमरू का चित्र भी बनवा सकती हैं। साथ ही आप बीच में अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। मेहंदी में यह डिजाइन बहुत पसंद की जाती है। यह मेहंदी डिजाइन आपकी रचनात्मकता के साथ आपकी आस्था को भी दर्शाएगा।

Sankar Parvati Mehndi Designs
Sankar Parvati Mehndi Designs

फुल ब्रेसलेट मेहंदी
अगर आपके पास कोई स्पेशल मेहंदी डिजाइन करने का टाइम नहीं है लेकिन आपको मेहंदी रचवाने का मन है तो ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगी। यह डिजाइन दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। इस मेहंदी डिजाइन में आप अपने हाथ की पूरी लंबाई में एक फुल ब्रेसलेट की तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं, जिससे आप के हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे। 

bel mehndi design
bel mehndi design

बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको भरी-भरी डिजाइन की मेहंदी पसंद नहीं है तो आप बेल डिजाइन की मेहंदी को लगाकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। बेल में आपको कई तरह के डिजाइन ऑप्शंस मिल जाएंगे। खासतौर पर इसमें रोज यानी गुलाब के फूल की आकृति वाली मेहंदी डिजाइन बहुत अच्छी लगती है।

सर्कल डिजाइन
सर्कल यानी गोलाकार मेहंदी डिजाइन दिखने में बहुत सोबर और एलिगेंट लगती है। ऐसा लगता है, मानो हथेली पर चांद सज गया हो। यह डिजाइन पिछले कई सालों से ट्रेंड में है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी स्पेशल ऑकेजन पर सर्कल मेहंदी वाला डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। अगर आपने अभी तक इस डिजाइन को नहीं लगवाया है तो इस हरतालिका तीज पर हाथों पर इसे सजवा सकती हैं। इस लाल गोलाकार चांद के साथ आप कुछ फूलों और डॉट्स के डिजाइन भी लगा सकती हैं।

back hand mehndi design
back hand mehndi design

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
तीज पर मेहंदी से भरे हुए हाथ बेहद सुंदर लगते हैं। लेकिन अगर आप वर्किंग हैं और ज्यादा भरी मेहंदी हथेलियों पर लगाना पसंद नहीं करती हैं तो बैक हैंड पर मेहंदी डिजाइन करवा सकती हैं। हथेली के पिछले हिस्से पर सजी मेहंदी बहुत आकर्षक लगती है।
बॉक्स

ऐसे रचेगी गाढ़ी मेहंदी
अच्छी-गाढ़ी मेहंदी रचने के लिए इसको सूखने के बाद भी कुछ घंटों तक पानी से बचाकर रखें और हाथ धोने से पहले हाथों पर तेल लगा लें। मेहंदी सूखने के बाद नीबू का रस और चीनी के मिश्रण को कॉटन की मदद से मेहंदी पर लगाएं और सूखने दें। पानी में धोने से पहले यह मिश्रण मेहंदी लगे हाथ पर आप कई बार लगा सकती हैं। 

5379487