Vegetable Upma Recipe: अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में पराठे, ब्रेड या हेवी खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपका ब्रेकफास्ट हल्का और सेहतमंद भी हो सकता है। अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन की तलाश में हैं, तो वेजिटेबल उपमा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है।

आइए जानतें है वेजीस से भरे उपमा बनाने की आसान रेसिपी के बारें में। 

सामग्री- 
1 कप सूजी (रवा)
1 मध्यम प्याज 
1 गाजर 
1 शिमला मिर्च 
½ कप मटर
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
2 हरी मिर्च 
1 चम्मच घी या तेल
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया 

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर व्रत के लिए ये 4 फलाहार हैं बेस्ट, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी, जानें रेसिपी

वेजिटेबल उपमा बनाने की विधि-  

  • सबसे पहले सूजी को एक पैन में हल्का भून लें और अलग रख दें।  
  • अब एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें, उसमें राई और उड़द दाल डालकर भूनें।  
  • इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, गाजर और शिमला मिर्च को बारीक काटकर अच्छे से भून लें। साथ में हरी मटर भी डालें।  
  • जब सब्जियां सॉफ्ट होने लगें तो इसमें पानी और नमक डालें, फिर इसे उबाल आने तक पकने दें।  
  • अब इसे धीरे-धीरे सूजी डालते हुए लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें।  
  • इसे 2-3 मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें और ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिलाएं।  
  • अब आपका हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल उपमा तैयार है, इसे गरमागरम परोसें।