Logo
Full Sleeves Kurti for Summer : कई बार तेज धूप से बचने के लिए सही आउटफिट चुनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पूरी आस्तीन वाली कुर्तियां आपके लिए आरमदायक और सही रहेंगी।

Full Sleeves Kurti for Summer : कई बार तेज धूप से बचने के लिए सही आउटफिट चुनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पूरी आस्तीन वाली कुर्तियां (Full Sleeves Kurti) आपके लिए आरमदायक और सही रहेंगी। क्योंकि ये न केवल आपको स्टाइलिश लुक देती हैं, बल्कि आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाती हैं। अगर आप सोच रही हैं कि गर्मियों में फुल स्लीव कुर्ती कैसे कैरी करें, तो यहां हम आपको तीन ट्रेंडी ऑप्शन्स बता रहे हैं। जो आपको कम्फर्ट के साथ-साथ फैशनेबल लुक भी देंगे। 

फ्लोरल प्रिंट फुल स्लीव कुर्ती 

गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट हमेशा ट्रेंड में रहता है। हल्के और ब्राइट कलर्स में आने वाली फ्लोरल प्रिंट फुल स्लीव कुर्तियां आपको खूबसूरत लुक देती हैं। कॉटन या रेयॉन फैब्रिक में यह कुर्तियां गर्मियों के लिए सही रहती हैं, क्योंकि ये पसीना सोखने के साथ-साथ शरीर को ठंडा भी रखती हैं। आप इन्हें प्लाजो, लेगिंग्स या जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। इन कुर्तियों के साथ कोल्हापुरी चप्पल या फ्लैट सैंडल पहन सकती हैं। 

Floral Print Full Sleeves
फ्लोरल प्रिंट फुल स्लीव 

स्ट्रेट कट फुल स्लीव कुर्ती

अगर आप ऑफिस या कॉलेज में सिंपल लुक चाहती हैं, तो स्ट्रेट कट फुल स्लीव कुर्ती एक शानदार विकल्प है। हल्के रंगों जैसे सफेद, पेस्टल, स्काई ब्लू, बेबी पिंक आप पर सुंदर लगेगा और धूप से भी बचाकर रखेगा। इसे आप चूड़ीदार लेगिंग्स, पलाजो या स्ट्रेट पैंट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं एक्सेसरीज में छोटे ईयररिंग्स और ब्रेसलेट आपके लुक को और निखार देंगे।

Straight Cut Full Sleeves
स्ट्रेट कट फुल स्लीव 

शॉर्ट फुल स्लीव कुर्ती

अगर आप थोड़ा मॉडर्न और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो शॉर्ट फुल स्लीव कुर्ती ट्राई करें। यह कुर्तियां कॉलेज गर्ल्स और यंग महिलाओं पर अच्छी लगती है। इन्हें जींस या पलाजो के साथ पहना जा सकता है। कैज़ुअल आउटिंग या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है। इन्हें स्नीकर्स या वाइट कलर की शूज के साथ पहन सकती हैं। 

Short Full Sleeves
शॉर्ट फुल स्वील 
5379487