Logo
Weight Loss Journey : सही डाइट और एक्सरसाइज के जरिए आप 1 महीने में 10 किलो वजन कम कर सकते हैं! जानिए इसके लिए आपको क्या-क्या करना होगा।

Weight Loss Journey : अगर आपका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है और लाख कोशिशों के बावजूद कम नहीं हो रहा है। तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही डाइट और एक्सरसाइज के जरिए आप 1 महीने में 10 किलो वजन कम कर सकते हैं! अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर 1 महीने में इतना सारा वजन कम कैसे हो सकता है। तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना मोटापा जल्द से जल्द कम कर सकते हैं। 

लोकी का जूस खाली पेट पीना 

  • एक ताजी लौकी को अच्छी तरह धोकर टुकड़ों में काट लें।
  • इसका मिक्सी में डालकर जूस निकालें।
  • स्वादानुसार इसमें थोड़ा नमक या काला नमक मिला सकते हैं।
  • इस जूस को नाश्ते से पहले खाली पेट लेने से आपके पाचन तंत्र में सुधार होगा और शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी मिलेगी। 

नाश्ते में दलिया खाना 

  • सुबह उठते ही दलिया तैयार करें और इसे दूध के साथ या फिर सब्जियों के साथ नमकीन बनाकर खा सकते हैं। 
  • दलिया के नियमित सेवन से आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार होगा और शरीर के अनावश्यक फैट जल्द से जल्द कम होगा। 

इसे भी पढ़े : Green Chilli Benefits: हरी मिर्च से करते हैं परहेज? जानिए इसे डाइट में शामिल करने के चमत्कारी फायदे

आधा घंटा तेज चलना

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलने का अभ्यास करें।
  • आप अपने नजदीकी पार्क या खुली जगह पर चल सकते हैं। 
  • चलने से दिल की सेहत बेहतर होती है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है। 
  • ये आपका वजन भी तेजी से कम करता है। 

रात को सोने से 2 घंटे पहले खाना खा लेना

  • रात का खाना सोने से कम से कम दो घंटे पहले खा लेना चाहिए। 
  • हल्का और पौष्टिक भोजन चुनें, जैसे कि सूप, सलाद या उबली सब्जियां। 
  • इस आदत से शरीर को रात में अच्छी नींद और पर्याप्त आराम मिलेगा, जो वजन घटाने में सहायक होता है।

(Disclaimer) : ये सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आप लंबे समय से अपना मोटापा कम नहीं कर पा रहे हैं। तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर वजन कम करने की कोशिश करें। 

5379487