Logo
World Sickle Cell Day 2024: सिकल सेल एनीमिया रक्त संबंधी एक बीमारी है। इसमें हीमोग्लोबिन बुरी तरह प्रभावित होता है। समय पर बीमारी का इलाज न करने पर गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

World Sickle Cell Day 2024: सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर रोग है जो हमारे रक्त में मौजूद हीमोग्लोबिन को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इस बीमारी के होने पर हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बिगड़ जाता है, जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। यदि समय पर इस बीमारी का इलाज न किया जाये तो स्थिति बिगड़ भी सकती है। कई बार तो नौबत जान जाने तक की आ सकती है।

इस बीमारी के शुरुआती लक्षण सामान्य से नजर आते हैं। इसमें जोड़ों में तेज़ दर्द, हाथ पैर में सूजन, इंफेक्शन आदि होते हैं। कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल, इंदौर के मेडिकल ऑन्कोलॉजी एंड हिमेटोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. एसपी श्रीवास्तव,  सिकल सेल एनीमिया के बारे में जरूरी बातें बता रहे हैं।

क्यों मनाते हैं वर्ल्ड सिकल अवेयरनेस डे?
दुनियाभर में हर साल 19 जून को वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे सेलिब्रेट किया जाता है। ये बीमारी एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर होता है, जिसमें रेड ब्लड सेल्स कम होने लगते हैं। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों के बीच सिकल सेल डिसऑर्डर को लेकर जागरुकता पैदा करना है। 

इसे भी पढ़ें: Fennel Water: सौंफ के पानी में 2 चीजें मिलाकर पिएं, तेजी से घटेगा वजन! 5 बड़े फायदे बना देंगे आपको सेहतमंद

क्या है सिकल सेल एनीमिया रोग?
सिकल सेल एनीमिया एक आनुवांशिक बीमारी होती है। दरअसल यह ब्लड में मौजूद हीमोग्लोबिन में आसामान्य एचबी चेन बना देती है जिसकी वजह से रेड ब्लड सेल्स (RBC ) के आकार में बदलाव होने लगते हैं। इन तरह के बदलावों के कारण हीमोग्लोबिन सभी सेल्स तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पंहुचा पाता है परिणामवश व्यक्ति के शरीर में कई अन्य बीमारियां होने लगती हैं। यह बीमारी अक्सर 10 साल से कम उम्र के बच्चों में देखने को मिलती है।

सिकल सेल एनीमिया के लक्षण 
सिकल सेल एनीमिया बीमारी की पहचान इसके लक्षणों की पहचान से की जा सकती है। सिकल सेल एनीमिया के लक्षणों में ठंड या बारिश के मौसम में मरीज को जोड़ों में तेज दर्द होना, हाथ-पैरों में सूजन होना, शरीर में किसी तरह का इन्फेक्शन होना, हमेंशा थकान महसूस होना, बच्चों के विकास में देरी होना या आंख से संबंधित कोई समस्या होना आदि कई रुप में लक्षण दिख सकते हैं। इनमें से यदि कोई भी लक्षण दिखें तो तुरंत सही उपचार लें।

इसे भी पढ़ें: Nutmeg Benefits: सुपारी जैसा दिखने वाला ये मसाला है बेहद दमदार, नींद में सुधार लाने के साथ देता है 5 बड़े फायदे

सिकल सेल एनीमिया का इलाज
इस बीमारी के इलाज में मुख्य रुप से दवाएं ही काम करती हैं, जिसमें मरीज को एंटीबायोटिक्स दवाएं दी जाती हैं। इसके अलावा नियमित रूप से खून चढ़ाना और कई बार सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है।  यदि सही देखरेख की जाए तो सिकल सेल रोग के लक्षणों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

5379487