Logo
​​​​​​​India Economy 2047: भारत 2047 तक एक High-Income वाले देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था 23 से 35 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।

India Economy 2047: भारत तेजी से आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है और 2047 तक एक हाई इनकम (High-Income) वाले देश बनने की ओर अग्रसर है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश की अर्थव्यवस्था 23 से 35 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। यह वृद्धि 8-10% की वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर, बढ़ती श्रम शक्ति, तकनीकी नवाचार और उद्योगों के विस्तार की बदौलत संभव होगी। यह जानकारी बेन एंड कंपनी (Bain & Company) और नैसकॉम (Nasscom) की एक रिपोर्ट में दी गई है।

आर्थिक वृद्धि में युवाओं और श्रम शक्ति की अहम भूमिका
भारत की बढ़ती युवा आबादी इस विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दशकों में लगभग 20 करोड़ लोग कार्यबल में शामिल होंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक गति को मजबूती मिलेगी।

देश के विकास में इन सेक्टर की होगी अहम भूमिका

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर

  • 2047 तक 3.5 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देने की उम्मीद।
  • भारत वैश्विक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) हब बनने की ओर अग्रसर।

रिन्यूएबल एनर्जी

  • 2023 में कुल बिजली उत्पादन में 24% हिस्सेदारी थी, जो 2047 तक 70% तक पहुंच सकती है।
  • भारत एक ऊर्जा आयातक से ऊर्जा निर्यातक में बदल सकता है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर

  • ऑटो-पार्ट्स निर्यात 200 से 250 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
  • शुरुआत में पारंपरिक वाहनों (ICE) और बाद में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग में वृद्धि से यह संभव होगा।

तकनीकी प्रगति से भारत की वैश्विक स्थिति होगी मजबूत
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और नई उन्नत तकनीकों की बदौलत भारत की वैश्विक मूल्य श्रृंखला (Global Value Chain) में हिस्सेदारी 3% से बढ़कर 2047 तक 10% से अधिक हो सकती है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास (R&D) में बड़े निवेश की आवश्यकता होगी।

5379487