Logo
Lok Sabha Election 2024 Date: एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति गई है। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए चुनाव आयुक्तों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। आयोग के तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार को ही चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया था।

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव की तारीखों का शुभ मुहूर्त आ गया है। चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे आम चुनाव 2024 और राज्य विधान सभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम की जाएगी। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

यहां देखें लाइव प्रसारण:

चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव:

देश में लोकसभा चुनावों के साथ ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में होने की उम्मीद है। 

आज ही दो नए चुनाव आयुक्तों ने संभाला पदभार
एक दिन पहले ही 14 मार्च को दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति गई है। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए चुनाव आयुक्तों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। आयोग के तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार को ही चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया था। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में तारीखों को लेकर मंथन हुआ। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश और संधू को दी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नव निर्वाचित चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को राहत दी है। इनकी नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट इस मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। 

पूर्व नौकरशाह ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह को छह उम्मीदवारों की सूची में से चुना गया था। अरुण गोयल द्वारा चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने के लगभग एक सप्ताह बाद उन्होंने शुक्रवार सुबह कार्यभार संभाला।

कुमार और सिंह ने अनूप चंद्र पांडे और गोयल का स्थान लिया। पांडे ने 14 फरवरी को 65 वर्ष की आयु में पद छोड़ दिया। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय चयन पैनल की बैठक के बाद हुई।

2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ वोटर

कुल मतदाता 96.8 करोड़
पुरुष मतदाता 49.7 करोड़
महिला मतदाता 47.1 करोड़
थर्ड जेंडर मतदाता 48,044
पीडब्ल्यूडी मतदाता 88.35 लाख
18-19 साल के मतदाता 1.85 करोड़

2019 में किस दल को मिलीं कितनी सीटें

पार्टी संख्या
भाजपा 303
कांग्रेस 52
डीएमके 23
तृणमूल कांग्रेस 22
वाईएसआर कांग्रेस 22
निर्दलीय 04
अन्य 116

भाजपा तीसरी जीत के लिए आतुर
भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत की उम्मीद कर रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारतीय गठबंधन को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने भाजपा के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 पार का लक्ष्य रखा है।

5379487