Logo
Mamta Banerjee Blames Jharkhand For Flood: पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के बाद दो राज्यों में तल्खी बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य आई बाढ़ के लिए झारखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Mamta Banerjee Blames Jharkhand For Flood: पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के बाद दो राज्यों में तल्खी बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य आई बाढ़ के लिए झारखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) ने झारखंड को बचाने के लिए अपने बांधों से पानी छोड़ दिया। इस वजह से जिससे बंगाल में बाढ़ आ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बाढ़ प्राकृतिक नहीं बल्कि "मानव निर्मित" है। ममता ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। इसके चलते, ममता बनर्जी ने बंगाल-झारखंड सीमा को तीन दिनों के लिए सील करने का आदेश दिया है।

DVC पर ममता का हमला, बाढ़ को बताया साजिश
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ DVC द्वारा झारखंड से पानी छोड़ने के कारण हुई है। ममता बनर्जी ने कहा कि DVC ने अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से पालन नहीं किया। बांधों की ड्रेजिंग नहीं की। इसकी वजह से बांध की वाटर स्टोरेज क्षमता 36% तक कम हो गई है। ममता ने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है। ममता ने इस पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। ममता ने कहा कि यह साजिश बंगाल को कमजोर करने के लिए रची गई है। इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। 

बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा, पीड़ितों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया। ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर के पांशकुड़ा और हावड़ा के उदयनारायणपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। ममता ने कहा कि यह बाढ़ बारिश की वजह से नहीं बल्कि DVC के पानी छोड़ने के कारण आई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बांधों से पानी को कंट्रोल किया गया होता, तो बाढ़ की स्थिति को रोका जा सकता था। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल की इस समस्या को नजरअंदाज किया है।

DVC के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल अब DVC के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि DVC ने जानबूझकर 5.5 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। ममता ने कहा कि अगर DVC की बांध क्षमता का सही तरीके से रखरखाव किया गया होता, तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बंगाल सरकार कड़े कदम उठाने के लिए तैयार है और इसे रोकने के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

केंद्र सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि DVC ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असफलता दिखाई है और केंद्र ने इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार को बांधों की ड्रेजिंग करवानी चाहिए थी ताकि जल संग्रहण क्षमता बरकरार रह सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और DVC दोनों ने मिलकर पश्चिम बंगाल को इस बाढ़ की स्थिति में धकेल दिया है और इसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी
ममता बनर्जी ने झारखंड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल-झारखंड सीमा को तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो बंगाल सरकार DVC के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। ममता ने कहा कि यह बाढ़ प्राकृतिक नहीं बल्कि एक साजिश के तहत बनाई गई है और राज्य इसे सहन नहीं करेगा। उन्होंने जनता से संयम बनाए रखने और सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

5379487