Logo
Manish Tewari Denies Speculations of Joining BJP:​​​​​​​ लोकसभा चुनाव होने में तीन महीने बचे हैं। कांग्रेस को ऐसे समय में नेताओं की नाराजगी नुकसान पहुंचा सकती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी सहित कई पुराने और अनुभवी नेताओं ने पिछले महीने पार्टी छोड़ दी है। 

Manish Tewari Denies Speculations of Joining BJP: विपक्षी दलों के INDI गठबंधन के टूटने की आशंका के बीच कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के पाला बदलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता और पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी बीजेपी के संपर्क में हैं। वे जल्द कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं। फिलहाल थोड़ी देर बाद खुद मनीष तिवारी ने अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने की सभी खबरें फर्जी और बकवास हैं। ऐसा कोई भी कदम उनके द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। 

मनीष तिवारी ने कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मैं भाजपा में जाने की खबरों पर कोई भी प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण देना भी नहीं चाहता हूं। 

कमलनाथ और नकुलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें
अगर अफवाह सच होती है तो सबसे पुरानी पार्टी के लिए ऐसे समय में एक बड़ा झटका होगा, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल नाथ के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। कमलनाथ छिंदवाड़ा का अपना दौरा बीच में छोड़कर शनिवार को दिल्ली पहुंचे। छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बायो से 'कांग्रेस' शब्द हटा दिया है। हालांकि, उनके ऐसा करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। दावा किया गया कि उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बायो में कभी भी कांग्रेस का उल्लेख नहीं किया।

अशोक चव्हाण, देवड़ा जैसे दिग्गज पहले ही भाजपा में शामिल
लोकसभा चुनाव होने में तीन महीने बचे हैं। कांग्रेस को ऐसे समय में नेताओं की नाराजगी नुकसान पहुंचा सकती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी सहित कई पुराने और अनुभवी नेताओं ने पिछले महीने पार्टी छोड़ दी है। 

5379487