President Draupadi Murmu in Mahakumbh Visit Images:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार (10) फरवरी को प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में पहुंची। इस दौरान महामहिम ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। राष्ट्रपति ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्रिवेणी संगम नोज पर गंगा पूजा की और देश के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदी बेन पटेल भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहीं। यहां देखें महामहिम की संगम यात्रा की 15 शानदार तस्वीरें।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सूर्य को दियाअर्घ्य
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सूर्य प्रणाम किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम के पावन जल में नारियल प्रवाहित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाने के बाद गंगा आरती की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम नोज पर गंगा मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की
गंगा पूजन करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने अक्षयवट के दर्शन किए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम के बारे में कई जानकारियां दीं
संगम तट पर सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करतीं महामहिम
संगम तट पर कुंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूध अर्पित किए
सीएम योगी ने महामहिम द्रौपदी मुर्मू को कुंभ कलश भेंट किया
संगम नोज से गंगा की पावन लहरों को निहारतीं हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्टीमर से संगम नोज तक पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम नोज पर पक्षियों को दाना डाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इलाहाबाद पहुंचने पर सीएम योगी और गवर्नर आनंदी बेन ने किया स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुंभ स्नान करने वालीं देश की दूसरी राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्हाेंने कुंभ में स्नान किया है। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संगम में स्नान किया था। राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा करीब आठ घंटे का है।