PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस दौरे पर हैं। बुधवार(12 मार्च) को PM मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी समारोह में शिरकत करेगी। इसके अलावा PM मोदी दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे।
Had an excellent meeting with Prime Minister Dr. Navinchandra Ramgoolam this evening. Thanked him for inviting me to be a part of the National Day celebrations of Mauritius and also his special gestures through my visit. I expressed gratitude to PM Ramgoolam for Mauritius’… pic.twitter.com/UTgJNwzp7v
— Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2025
मोदी का स्वागत में गूंजे नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे। पोर्ट लुईस में PM मोदी का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत हुआ। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी को माला पहनाई और गले लगाकर उनका अपने देश में अभिनंदन किया। पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। भारतीय प्रवासियों ने 'भारत माता की जय' के नारे के साथ मोदी का स्वागत किया और तिरंगे लहराए।
मोदी ने नवीन रामगुलाम को बिहार के मखाने गिफ्ट में दिए
मोदी के स्वागत में मॉरीशस की महिलाओं ने ‘गीत गवई’ गाया। PM मोदी ने शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन में बेल का पौधा लगाया। दोपहर को PM मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की। PM ने राष्ट्रपति धरम को गंगाजल और उनकी पत्नी को बनारसी साड़ी गिफ्ट की। पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम को बिहार के मखाने गिफ्ट में दिए।
India and Mauritius will continue working together to make our planet prosperous and sustainable. pic.twitter.com/Onoz40diOV
— Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2025
होली के रंग साथ लेकर भारत जाऊंगा
पीएम मोदी ने मंगलवार को इंडियन डायस्पोरा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि '10 साल पहले आज की ही तारीख पर मैं मॉरीशस आया था। उस साल होली एक हफ्ते पहले बीती थी। तब मैं भारत से फगवा की उमंग अपने साथ लेकर आया था। अब इस बार मॉरीशस से होली के रंग अपने साथ लेकर भारत जाऊंगा। पीएम मोदी ने कहा- 'राम के हाथे-ढोलक होसे, लक्ष्मण हाथ मंजीरा, भरत के हाथ कनक पिचकारी, शत्रुघन हाथ अबीरा... जोगी रा सा रा रा रा रा....'
PM मोदी सम्मान पाने वाले पहले भारतीय
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को अपने देश का सर्वोच्च पुरस्कार 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह किसी देश की तरफ से पीएम मोदी को दिया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
मुख्य उद्देश्य: समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना
भारत और मॉरीशस के बीच साझेदारी का मुख्य उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना है। दोनों देश हिंद महासागर के रणनीतिक महत्व को पहचानते हैं। बीते 10 सालों में दोनों देशों ने जन-केंद्रित पहलों के साथ प्रगति की है। पीएम मोदी की यात्रा में भारत और मॉरीशस के बीच व्हाइट-शिपिंग जानकारी साझा करने को लेकर MoU साइन हो सकता है। पीएम मोदी की इस यात्रा में ग्लोबल ट्रेड और अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हो सकती है। साथ ही डिफेंस, ट्रेड, कैपेसिटी बिल्डिंग और समुद्री सुरक्षा में सहयोग करने पर चर्चा होगी।