Logo
Today's Headlines, 30 December 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के दौरे पर हैं। वे रामनगरी में पुर्नविकसित अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही नए एयरपोर्ट की सौगात देंगे।

Today's Headlines, 30 December 2023: नमस्कार, आपका दिन मंगलमय हो। नववर्ष के आगमन की इस बेला में आज शनिवार का दिन शुभ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के दौरे पर हैं। वे रामनगरी में पुर्नविकसित अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही नए एयरपोर्ट की सौगात देंगे। ऐसी ही तमाम देश-दुनिया की बड़ी खबरों को एक क्लिक में पढ़ने के लिए आप हरिभूमि के साथ बने रहें...

राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार आज
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार के मंत्रिमंडल का आज, शनिवार को विस्तार होगा। दोपहर साढ़े तीन राजभवन में शपथ समारोह होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा आतंकी घोषित
कनाडा में बैठकर भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को आतंकी घोषित किया गया है। वह मोहाली और तरनतारन में हुए आरपीजी हमले का मास्टरमाइंड है। लांडा और हत्या और हत्या के प्रयास के तमाम मामले दर्ज हैं। 

मैक्सिकों में गोलीबारी में 6 की मौत, 26 घायल
मैक्सिको में फायरिंग की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 26 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन हमलावर थे, जिन्होंने एक पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इजरायली दूतावास के बाहर हुए विस्फोट मामले में केस दर्ज
इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है। 26 दिसंबर की शाम दिल्ली में दूतावास के बाहर धमाका हुआ था। हालांकि यह धमाका लो इंटेसिटी का था। कोई हताहत नहीं हुआ था। बाद में जांच के दौरान चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी इजरायली झंडे में लिपटी हुई थी। चिट्ठी में गाजा और फिलिस्तीन का जिक्र था। 

मोहन भागवत पश्चिम बंगाल के दौरे पर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे प्रदेश की कई हस्तियों से मुलाकात करेंगे। भागवत शुक्रवार को असम में थे। माजुली में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति अमेरिका या चीन जैसा बनाने में नहीं है। भारत को भारत की तरह होना चाहिए। हम उस दिशा में कदम उठाए हैं। हम आगे बढ़ रहे हैं। अब हमारी शिक्षा का माध्यम हमारी मातृभाषा है। अब इसमें हमारी जनजातीय भाषाओं को शामिल किया जा रहा है। 

यूपी में हारेगी भाजपा, तभी केंद्र से हटेगी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में हारेगी तभी केंद्र की सत्ता से हटेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी। समाजवादियों ने नारा दिया है कि 80 हराओ, भाजपा हटाओ। इसी नारे को लक्ष्य मानकर सपा काम कर रही है। 

नौसेना ने एडमिरल्स एपोलेट के लिए नए डिजाइन का किया अनावरण
अब भारत नौसिकों के कंधे पर लगाई जाने वाली पट्टिका में छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत की नजर आएगी। नौसेना ने एडमिरल्स एपोलेट के लिए नए डिजाइन का शुक्रवार को अनावरण किया। पीएम मोदी ने तीन हफ्ते पहले ही इस बाबत घोषणा कर दी थी।

5379487