Logo
सोमवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 1 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 1 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 1 january 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज चंद्रमा मेघ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आरोग्यं सलाह 
मुँह के छालो का घरेलू उपचार 

त्रिफला 
त्रिफला के राख को शहद में मिलाकर छाले वाले स्थान पर लगायें। मुँह में थूक भर जाने पर कुल्ला करें। इससे छालों से राहत मिलती है। 

नीम की छाल 
दालचीनी, मुनक्का, नीम की छाल और इंद्र जौ को मिलाकर काढ़ा तैयार कर लें। इस काढ़े में शहद को मिलाकर पीने से छालों की समस्या में आराम मिलता है।

अमृतधारा 
अमृतधारा में तीन द्रव्य होते हैं- पेपरमिंट, सत अजवायन और कपूर तीनों को एक शीशे में डालकर धूप में रख दें। यह पिघलकर अमृतधारा बन जाती है, जो मुँह के छालों में राहत देती है।  

मेष राशि (Todays Aries Horoscope)
आज आपका व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है, इसलिए सावधानी बरतें। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
लकी अंक: 1, शुभ रंग: आसमानी

वृष राशि (Todays Taurus Horoscope)
आज आप अपने मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ाने में कामयाब होंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति सही रहेगी।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि (Todays Gemini Horoscope)
आय में निश्चितता बनी रहेगी, अप्रत्याशित खर्च से बचकर रहें। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी, व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है साथ ही पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव को दूर करने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक: 29, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

कर्क राशि (Todays Cancer Horoscope)
व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी, आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको वाद-विवाद से बचकर रहना है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। संभव हो सके तो जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज बिल्कुल भी न करें। घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आज आपका दिन कष्टदायी भरा होगा।
लकी अंक: 45, शुभ रंग: बैगनी

सिंह राशि (Todays Leo Horoscope)
घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेंगी साथ ही जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। बिगड़े कार्य भी सफल होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: भूरा

कन्या राशि (Todays Virgo Horoscope)
आज आपको लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
लकी अंक:  22, शुभ रंग: ग्रे

तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
आज भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। जुएं, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को समय देने का प्रयास जरूर करें।
लकी अंक: 48, शुभ रंग: बैगनी

वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
लकी अंक: 19, शुभ रंग: हल्का लाल

धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों को लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा, धार्मिक स्थानों पर जा सकते हैं। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। आज के दिन क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को टालने का प्रयास करें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा, लेकिन चिंता करने की आवश्यक्ता नहीं है।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Todays Capricorn Horoscope)
आज आपके मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती आपकी समस्या को बढ़ा सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार संग मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। दूसरे के काम में दखल न दें। अपने कार्य में विशेष फोकस करें।
लकी अंक: 95, शुभ रंग: चारकोल

कुम्भ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
आज के दिन निवेश करना लाभदायक रहेगा। हर जगह सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नई योजना बनाकर कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व कायम रहेगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बना सकते हैं।
लकी अंक: 52, शुभ रंग: जैतून

मीन राशि  (Todays Pisces Horoscope)
पिछला बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा हो सकती है। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। अपने से किसी को सलाह न दें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनलाभ होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता में रहेंगे, इससे मुक्त होने के लिए धार्मिक प्रतिष्ठानों में जरूर जाएं।
लकी अंक: 15, शुभ रंग: चैती

5379487