Logo
गुरुवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 25 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 25 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 25 january 2024, गुरुवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन पवित्र नदियों का स्नान एवं यथाशक्ति दान करना चाहिए। आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:53 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06:45 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन तिल और धनिया का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.20 से 12.40 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.07 से 16.22 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06:51 से 08:42 तक अमृत
सुबह 08:42 से 10:55 तक चंचल
सुबह 10:55 से 12:15 तक चंचल 
दोपहर 12:15 से 02:48 तक अमृत
दोपहर 02:48 से 07:42 तक लाभ
शाम 07:42 से 09:52 तक लाभ
रात 09:555 से 11:32 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन नए वस्त्र और आभूषण खरीदने में पैसा खर्च होगा। रोजी-रोटी प्राप्ति के प्रयास में सफलता मिलेगी। लक का साथ मिलेगा। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। अपने काम पर ध्यान दें। माता-पिता का आशीर्वाद लें। आज के दिन स्नान जरूर करें और किसी गरीब को दान दें।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: सफेद

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन क्रोध और उत्तेजना में रहेंगे। कार्य में विलंब हो सकता है। आय के स्रोत बनेंगे। व्यर्थ के खर्च होंगे। अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।  
लकी अंक: 8, शुभ रंग: आसमानी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन बड़ा निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। व्यर्थ का विवाद न करें। भाग दौड़ रह सकती है। लव लाइफ को बैलेंस करके रखें। दोस्तों से विवाद हो सकता है। मंदिर की सफाई करें।
शुभ अंक: 20, शुभ रंग: बैंगनी

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन मनोरंजन यात्रा के योग हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। अच्छे व्यक्तियों के संपर्क में रहेंगे। राजकीय कार्यों में हानि हो सकती है। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। असहाय लोगों की यथाशक्ति मदद करें। आज के दिन मदद करना बहुत ही शुभकारी रहेगा।
लकी अंक: 11, शुभ रंग:  हरा

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन मेहनत करने पर सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। घर परिवार के लोग सहयोग करेंगे। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सूर्य की उपासना करें और जल चढ़ाएं।  
लकी अंक: 12, शुभ रंग: लाल

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज दिन की शुरुआत पसंद के भोज्य पदार्थ से करेंगे। किसी अच्छे व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। लक्ष्मी प्राप्ति के योग हैं। मन में किसी बात को लेकर शंका हो सकती है। काम में मन लगेगा। पौधों को पानी दे। सूर्य भगवान की पूजा करें। 
लकी अंक:  50, शुभ रंग: केसरी

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन नए मेहमान आने की संभावना है। खानपान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का प्लान बना सकते हैं। किसी मित्र का घर में आगमन हो सकता है। गरीबों की सेवा करें। 
लकी अंक: 20, शुभ रंग: पर्पल

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज का दिन व्यावसायिक लोगों के लिए शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा का आनंद मिलेगा। दुर्जन व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। बिजनेस ठीक रहेगा। धन लाभ के योग हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी अंक:  88, शुभ रंग: काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन मेहनत का फल मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्न एवं संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाएं। 
लकी अंक: 18, शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन किसी बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवन में प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति खरीद सकते हैं। किसी के बातों में ना आएं। रोजगार मिलेगा। रोमांस का लुफ्त उठाएंगे। ग्रहणी परिवार के साथ समय बिताएंगे। पक्षियों को दाना डालें। 
लकी अंक: 28, शुभ रंग:  हरा

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन मान सम्मान प्राप्ति के योग हैं। बुद्धि से काम लें। लाभ हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। अवसर का लाभ उठाएं। पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे। दिन लाभदायक रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 4, शुभ रंग: गुलाबी

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन कोई भी कार्य जल्दवाजी में ना करें। लापरवाही से हानि संभव है। स्वास्थ्य कष्ट संभव है। आर्थिक लाभ की संभावना है। सहकर्मियों से बाद विवाद हो सकता है। कोई भी कार्य में रिस्क ना लें। पार्टनर आपकी हेल्प करेगी। आज के दिन किसी गरीब को वस्त्र का दान करें।
लकी अंक: 51, शुभ रंग: जामुनी

5379487