Logo
शनिवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां और किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 30 दिसंबर 2023 का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 30 December 2023: ग्रह गोचर के अनुसार 30 December 2023, शनिवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है। इस तिथि में चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार शनिवार का अपना राशिफल।

शुभ अंक-3,  शुभ रंग- आसमानी

आरोग्यं :- हींग के फायदे 
1. त्वचा को लाभ -
त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में हींग कारगर साबित होती है। त्वचा पर दाद होने से पानी में थोड़ी हींग मिलाकर और घिसकर लगाने से दाद ठीक हो जाता है। त्वचा संबंधी कई उत्पादों में हींग का प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग त्वचा संबंधी बीमारियों को ठीक करने में भी होता है। 

2. कैंसर में लाभ -
शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट्स वाली हींग प्रतिदिन खाने से यह फ्री रेडिकल्स से शरीर का बचाव करती है। ये कैंसर प्रतिरोधी क्षमता कैंसर कोशिकाओं के विकास में रूकावट पैदा करती है।

दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा - जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज आपकी कार्यसिद्धि होगी। दिन भर प्रसन्नता में वृद्धि बनी रहेगी, साथ ही मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आज आप आर्थिक उन्नति की योजना बना सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
लकी अंक: 9, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज आपके लिए प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार का क्षेत्र लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रह सकती है। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आज आप अपने शत्रु को पस्त करने में कामयाब होंगे।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
कारोबार में वृद्धि होगी, साथ ही शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय होने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। लाभदायक यात्रा होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में और लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम लेने से बचना होगा।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: भूरा

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों की यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है, लेकिन शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखना होगा।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: ग्रे

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बना सकते हैं। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहना होगा। बहस से बचें।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: महरूम

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज आपके बनते कामों में बाधा आ सकती है। चिंता तथा तनाव में रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा, आय होगी। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में सावधानी बरतें, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: आसमानी

तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
तुला राशि वालों को लेन-देन में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा, आय में नि‍श्चितता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च करने से बचें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रह सकते हैं लेकिन सकारात्मक होने की कोशिश करना होगा।
लकी अंक:  9, शुभ रंग: ऑरेंज 

वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लेना होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम लेने से बचना होगा। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज घर में मेहमान आ सकते हैं।
लकी अंक: 1, शुभ रंग:  हरा

धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
आज व्यर्थ दौड़धूप बनी रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी मिलने के संकेत हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आ सकती हैं, जोखिम व जमानत के कार्य टलेंगे। 
लकी अंक: 8, शुभ रंग: सफेद

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा साथ ही आत्मसम्मान बना रहेगा। अपने ही बुद्धि का प्रयोग करना होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा और लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: स्लेटी

कुंभ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए शुभ समय रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
लकी अंक: 3, शुभ रंग: केसरी

मीन राशि  (Todays Pisces Horoscope)
आज मीन राशि वालों को आर्थिक हानि हो सकती है, मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक रहेगा। कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। सामान्य दिनो की तुलना में मेहनत अधिक करनी होगी।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: नीला

5379487