Logo
शनिवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 6 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 6 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 6 january 2024, शनिवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आरोग्य सलाह 
लौंग की चाय पीने के लाभ

1. प्रतिदिन सुबह लौंग की चाय पीने से आपको साइनस की तकलीफ से छुटकारा मिलेगा। लौंग में युगेनॉल उपस्थित होता है जो कफ दूर करने में सहायक होता है।

2. यदि आप मसूड़ों या दांतों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लौंग की गुनगुनी चाय से कुल्ला करें। इससे आपके मुंह में उपस्थित बैक्टीरिया बाहर निकल जाएंगे।

3. लौंग में एंटीसेप्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिससे इंफेक्शन को ठीक किया जा सकता है। लौंग की चाय पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। यही नहीं आप इससे बनी चाय को घाव या फंगल इंफेक्शन पर भी लगा सकते हैं।

मेष राशि (Todays Aries Horoscope)
आज के दिन उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भूमि व भवन से बड़ा लाभ मिल सकता है। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुकाने में कामयाब होंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहने की कोशिश करेंगे। निवेश के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। 
लकी अंक: 7, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Todays Taurus Horoscope)
वृषभ राशि वालों को आज के दिन लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। कोर्ट कचहरी संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य से बचने की कोशिश करेंगे।
लकी अंक: 9, शुभ रंग: आसमानी

मिथुन राशि (Todays Gemini Horoscope)
आज के दिन आपको भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा हो सकती है। नौकरी के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य आपके अनुकूल है। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार को समय देने की कोशिश करें।
शुभ अंक: 52, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

कर्क राशि (Todays Cancer Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
लकी अंक: 19, शुभ रंग: पीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें। दुष्टजन हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। बेवजह दौड़ धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बदलते मौसम में सर्दी जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। पार्टनर से बहस करने से बचें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
लकी अंक: 11,  शुभ रंग: बैंगनी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। कोई शुभ संदेश दे सकता है।
लकी अंक:  5, शुभ रंग: भूरा

तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
आज तुला राशि वालों को सामान्य दिनो की अपेक्षा प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना बनाने की कोशिश करेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल अचानक से हो सकता है।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: ग्रे

वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कोई बड़ा नुकसान कर बैठेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आज के दिन बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें। परिवार को समय देने की कोशिश करें।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: हल्का पीला

धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
अपने विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूले नहीं। फालतू खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। कुछ काम बनते हुए भी बिगड़ सकते हैं। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें। सोच-समझकर निवेश करें।
लकी अंक: 10, शुभ रंग: हल्का लाल

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में शांति बनी रहेगी। आज के दिन फंसी हुई पुरानी रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी अपने का व्यवहार दुःख पहुंचाएगा। इसलिए अपने विवेक से काम लें और सतर्क रहें। वाणी पर कंट्रोल रखें। कानूनी समस्या में फंस सकते हैं।
लकी अंक: 44, शुभ रंग: चारकोल

कुम्भ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
कुम्भ राशि वालों का आज के दिन ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। धन खर्च होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। शत्रुओं का प्रभाव होगा। प्रमाद न करें। विवाद से बचें।
लकी अंक: 51, शुभ रंग: आसमानी

मीन राशि  (Todays Pisces Horoscope)
मीन राशि वालों को आज के दिन घर-परिवार की चिंता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। लेकिन कोई असर नहीं पड़ेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। आज के दिन संभलकर चलना होगा।
लकी अंक: 55, शुभ रंग: गुलाबी

5379487