Logo
How to Strengthen Moon : हिंदू धर्म शास्त्रों में गुस्से पर काबू पाने के लिए फाल्गुन मास में किए जाने वाले कुछ उपाय बताए गए हैं।

(रुचि राजपूत)

Anger Control Tips : फाल्गुन मास की शुरुआत हो चुकी है, इस दौरान कुछ ज्योतिषी उपाय करके आप कुंडली में कमजोर चंद्र को मजबूती दे सकते है। जिन जातकों की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर होता है उन्हें बहुत अधिक गुस्सा आता है, इसके अलावा वे स्वभाव से चिड़चिड़े हो जाते हैं। किसी को कम तो किसी को ज्यादा गुस्सा आता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास साल का अंतिम महीना होता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या जिनके जीवन में मानसिक अशांति रहती है, वे फाल्गुन मास में कुछ उपाय करके अपने गुस्से पर काबू पा सकते हैं। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से वे कौन से उपाय हैं।

-जिसे जल्दी और तेज गुस्सा आता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उन्हें पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का दर्शन जरूर करना चाहिए। उन्हें पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी में बैठकर चंद्र देवता के मंत्र का जाप करना चाहिए। 

-अगर कोई अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाता, तो उसे फाल्गुन मास में पूरे महीने शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा फाल्गुन मास के प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की पूजा और व्रत करें, लाभ मिलेगा।

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने पर उस व्यक्ति को जल्दी गुस्सा आता है। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए फाल्गुन मास में सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इसके लिए आप सफेद फूल, चीनी, चावल, दही, शंख, सफेद चंदन, सफेद वस्त्र आदि दान कर सकते हैं।

5379487