Holy-Ramadan celebration: होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ पड़ रहे हैं। 14 मार्च को इसे लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया है। पुलिस अधिकारी जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश दे रहे हैं। यूपी और छत्तीसगढ़ सहित कुछ जगह नमाज के समय में बदलाव किया गया है। एमपी-बिहार और दिल्ली में भी खास इंतजाम किए गए हैं। 

उत्तर प्रदेश में मस्जिदों पर होली का रंग न पड़े, इसके लिए उन्हें तिरपाल से ढंकवा दिया गया है। शाहजहांपुर में 67, संभल में 10 और बरेली में 5 मस्जिदें ढंके जाने की जानकारी मिली है। मध्य प्रदेश के महू में भी मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर करने को कहा गया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों ने पुलिस सुरक्षा के बीच होली मनाई। 

1961 में होली संग मना था रमजान पर्व 
होली और रमजान का जुमा इससे पहले 4 मार्च 1961 को एक ही दिन मनाए गए थे। 64 साल बाद 14 मार्च 2025 को फिर यह संयोग बन रहा है। त्योहारों की खुशियों में कोई विध्न न आए। लोग आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाएं, इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। यूपी के शाहजहांपुर, संभल और बरेली में मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढका गया है।

जुमे की नमाज 2 से 3 बजे के बीच 
छत्तीसगढ़ में नमाज के समय में बदलाव हुआ है। मस्जिदों में जुमे की नमाज 2 से 3 बजे के बीच होगी। जबकि, दोपहर 1 बजे होती नमाज अता की जानी थी, प्रशासन ने होली के चलते यह बदलाव किया है। सभी मस्जिदों के बोर्ड को बकायादा पत्र भेजा गया है। यूपी के 12 जिलों में जुमे की नमाज के वक्त में बदलाव हुआ है।