Logo
मूलांक के माध्यम से हम अपने स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में जान सकते हैं। आइए अंक ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं.. 

30 december ka Ank Rashifal: आज है 30 दिसंबर 2023 और दिन है शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/12 /2023, 3+0+1+2+2+0+2+3=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंकशास्त्र में इसके स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 30 दिसंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपका बेहद ही खास रहेगा। किसी कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, वहीं पर कोई भी अगर कठिनाई आपके व्यापार में आ रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य भी आपको सम्मान देंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 5,  शुभ रंग: ग्रीन

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा, यदि आप व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपके व्यापार में कोई खुशखबरी आ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, मानसिक तनाव से बचकर रहें। परिवार में किसी सदस्य की जो अविवाहित हो उसके विवाह की बात चल सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, कहीं से धन आ सकता है।
लकी नंबर: 10,  शुभ रंग: वॉइलेट

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आपके काफी सारे कार्य पूरे होंगे। किसी चीज को लेकर अगर परेशानी में थे, तो वह परेशानी समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा लेकिन खाने पीने पर ध्यान रखें साथ ही अपने डाइजेस्टिव सिस्टम का ध्यान रखकर चलें। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु किसी को धन उधार ना दे।
लकी नंबर: 10,  शुभ रंग: भूरा 

मूलांक 4  (MULANK 4)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। यदि आप नौकरी में हैं, तो नौकरी में अचानक से किसी कार्य के सफल होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके स्वास्थ्य को भी लेकर सुधार महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, परंतु किसी बात पर अचानक से लड़ाई हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखकर चलें। अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 3,  शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपका बेहद ही खास रहेगा। जो लोग ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। आज का दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, यदि काफी लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो अब बेहतर होगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे, साथ ही आज आप अपने प्रेमी पर धन भी खर्च कर सकते हैं। इसलिए अधिक खर्च से बचकर के रहें।
लकी नंबर: 2,  शुभ रंग: सिल्वर

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक परेशानी में जा सकता है, क्योंकि आज आपके आसपास का कोई व्यक्ति आपकी निंदा कर सकता है, जिस वजह से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर के परेशानी नहीं रहेगी, परंतु मानसिक तनाव होगा। आज आपको अपने परिवार को समय देना जरूरी है, इसलिए कोशिश करें कि अपने परिवार को समय दें। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 5,  शुभ रंग: हरा 

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज किसी भी चीज को लेकर के चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आज आप किसी कार्य को यदि करना चाह रहे हैं, तो वह भी कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, साथ ही अपनी संतान को भी समय देने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 15,  शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। आज आपको कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है, खासतौर से जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आज आप कुछ नया कार्य भी करने का सोच सकते हैं। आज आप लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे और आज आप किसी को धन भी दे सकते हैं।
लकी नंबर: 12,  शुभ रंग: सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज कहीं घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे, जिस वजह से आपके सारे अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप अपने लिए बाजार से कुछ नया सामान लेकर के आ सकते हैं। धन अपने ऊपर ही खर्च करेंगे, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले समय में धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 1,  शुभ रंग: गोल्डन

5379487