Champions Trophy Best Batting Average: कुछ दिनों में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पाकिस्तान में आगाज हो जाएगा। पाकिस्तान के साथ ही यह संयुक्त रूप से दुबई भी आयोजित की जा रही है, क्योंकि भारत अपने मुकाबले वहां पर खेलेगा। डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान के पास फिर से यह ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है। आखिरी बार 2017 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में 8 टीमें शामिल हो रही हैं। 19 फरवरी को पहला मुकाबला के बीच खेला जाएगा। फाइनल 9 मार्च को होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण 1998 में हुआ था। इसकी मेजबानी तत्कालीन सहयोगी देश बांग्लादेश ने की थी। चैंपियंस ट्रॉफी, जिसे पहले आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था। यह अब तक 8 बार खेली जा चुकी है और 9वां संस्करण इस साल 2025 में होने जा रहा है। आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के वो 5 बल्लेबाज, जिनका औसत सबसे शानदार रहा।
5. रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में 5 सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी औसत वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी, जिसमें तब के कप्तान महेंद्र सिंह ने उन्हें प्रमोट करते हुए ओपनिंग कराई। इसके बाद रोहित शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस टूर्नामेंट में उनके आंकड़े शानदार हैं। इसके बाद 2017 संस्करण में रोहित ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 76 की शानदार औसत से 304 रन बनाए। उन्होंने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद रहकर शतक ठोका था। रोहित शर्मा ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के 2 संस्करण खेले हैं और जिसमें उनका औसत 53.4 है और कुल 481 रन हैं। अबकि बार वह भारत के कप्तान के रूप में अपना तीसरा संस्करण खेलने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG 1st ODI Live Score Streaming: नागपुर में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, रोहित-विराट पर सभी की नजरें
4. डेमियन मार्टिन, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई बैटर डेमियन मार्टिन को सबसे आकर्षक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। मार्टिन, उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे, जिसने 1999 और 2003 में लगातार 2 वनडे विश्वकप और 2006 में पहला चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। चैंपियंस ट्रॉफी में मार्टिन का बल्लेबाजी औसत 61.5 है और उन्होंने 5 संस्करणों की 11 पारियों में कुल 492 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया को भारत में खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने पांच पारियों में 80.33 की औसत से 241 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड और भारत के खिलाफ 2 महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाए, जिसके बाद फाइनल में नाबाद 47 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया।
3. सौरव गांगुली
सौरव गांगुली इस सूची में तीसरा नाम हैं और संभवत: पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दबदबा कायम रखा है। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी 1998 में टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण का हिस्सा था और 2004 तक कुल चार संस्करण खेल चुका था। सौरव गांगुली का कोई भी चैंपियंस ट्रॉफी संस्करण खराब नहीं गया। 2020 की चैंपियंस ट्रॉफी उनके लिए काफी यादगार रही, जहां उन्होंने कप्तानी करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार शतक ठोका। हालांकि टीम इंडिया खिताब जीतने में असफल रही। हालांकि इस बात में कोई शक नहीं कि गांगुली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
2. शिखर धवन
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत सूची में शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं। धवन चैंपियंस ट्रॉफी के 2 संस्करणों में सर्वाधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। शिखर धवन ने 2013 में अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी खेली, जिसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद 2017 में उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन जारी रखा। शिखर धवन दोनों संस्करणों में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। शिखर धवन ने 10 पारियों में 77.9 की औसत से 700 से अधिक रन बनाए। वह दूसरे स्थान पर हैं।
1. विराट कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 88.2 के शानदार औसत से कुल 12 पारियों में 529 रन बनाए हैं।कोहली ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेली। उन्होंने जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 79 रन बनाए। इसके बाद कोहली ने 2013 संस्करण में भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई और महत्वपूर्ण 43 रन बनाकर भारत को बचाव योग्य स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने 3 अर्धशतकों और 129 की औसत के साथ कुल 258 रन बनाए। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 कोहली का चौथा संस्करण है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि किंग कोहली फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और टीम इंडिया को ये खिताब दिलाएंगे।