MI vs LSG IPL 2024: आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला शुक्रवार रात मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इसमें लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। लखनऊ टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है। वह इस सीजन के 14 मैचों में सिर्फ 14 अंक ही हासिल कर पाई। दूसरी ओर, इस हार के साथ मुंबई इंडियंस के खाते में 8 अंक हैं और वह प्वाइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।

आज के मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को 215 रन का टारगेट दिया। मुंबई की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। इसके बाद मैदान गीला होने के कारण कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा। मुंबई में बारिश भी हुई और रात 10:50 बजे मैच दोबारा शुरू हुआ। मुंबई की ओर से अंतिम ओवर्स में नमन ओझा ने जीत की उम्मीदें कायम रखीं, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में 196 रन ही बना सकी। उसके 6 खिलाड़ी आउट हुए। इससे पहले मुंबई ने होमग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 

पूरन और राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारी
लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से निकोलस पूरन ने 29 बॉल पर 75 रन बनाए और केएल राहुल ने 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई के गेंदबाज पीयूष चावला और नुवान थुषारा ने 3-3 विकेट झटके। इस मैच में लखनऊ की नजर प्लेऑफ पर थी। लेकिन 14 अंकों के साथ उसका नेट रनरेट -0.667 रहा।