Logo
MS Dhoni Playing Badminton: महेंद्र सिंह धोनी का बैडमिंटन खेलने का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो स्मैश लगाते नजर आ रहे।

MS Dhoni Playing Badminton: महेंद्र सिंह धोनी अगले आईपीएल में खेलेंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं है। लेकिन, धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके आईपीएल में हिस्सा लेने की अटकलों को हवा दे दी है। दरअसल, धोनी को खुद को फिट रखने के लिए बैट छोड़ बैडमिंटन रैकेट हाथ में थामे नजर आए हैं। धोनी का बैडमिंटन खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। 

अपने करियर के अंत में खड़े धोनी का यह वीडियो फिटनेस के प्रति धोनी के समर्पण का सबूत है। वीडियो में, धोनी को एक ऐसा स्मैश मारते हुए देखा जा सकता है जिसे देखकर धाकड़ शटलर के भी पसीने छूट जाएं। धोनी और सीएसके ने आईपीएल में खिलाड़ी के भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि 43 साल के धोनी अभी भी आईपीएल खेल सकते हैं। 

धोनी बैडमिंटन खेलते नजर आए
हाल ही में, धोनी, जो अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, को रांची के एक स्थानीय ढाबे पर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए देखा गया। धोनी अपने दोस्तों के एक बड़े समूह के साथ खाने का आनंद लेते देखा गया था। धोनी और दोस्तों के बीच गर्मजोशी की ये तस्वीर  सोशल मीडिया पर वायरल हुई और प्रशंसकों को प्रभावित किया।

इससे पहले, भारत के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भी धोनी की तारीफ़ की थी। हाल ही में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस तेज गेंदबाज का इंटरव्यू लिया था। उन्होंने खलील को धोनी की एक तस्वीर दिखाई जिसमें वे उन्हें फूलों का गुलदस्ता देते हुए नज़र आ रहे हैं और उनसे इसके पीछे की कहानी पूछी थी। 

खलील ने आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर इस तस्वीर को लेकर कहा था,"यह फोटो न्यूजीलैंड में ली गई थी। हम प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे। माही भाई को उनके दोस्तों ने फूल दिए। मैं उनके साथ चल रहा था। उन्होंने मुझे फूल दे दिए। माही भाई मेरे दोस्त नहीं हैं, मेरे बड़े भाई नहीं हैं, वे मेरे गुरु हैं। बचपन से ही मैं भारत की ओर से पहला ओवर फेंकना गेंदबाज बनना चाहता था, क्योंकि मैंने ज़हीर खान को बड़ा होते देखा था। एशिया कप में माही भाई ने मुझे पहला ओवर फेंकने के लिए कहा। मैं इतनी तेज़ी से भागा कि मुझे लगा कि अगर मैं थोड़ा समय दूंगा तो शायद वे अपना मन बदल लेंगे। मुझे लगता है कि टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी ही पहला ओवर फेंकता है।"

5379487