Logo
IND vs NZ Pune Test: पुणे टेस्ट के 2 दिन में ही भारत की हालत खराब हो गई। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 301 रन की बढ़त बना ली। ऐसे में टीम इंडिया पर अभी से हार का खतरा मंडराने लगा है।

IND vs NZ: पुणे टेस्ट का दूसरा दिन भारत के लिए किसी बुरी सपने की तरह बीता। टीम इंडिया ने मानो न्यूजीलैंड के खिलाफ घुटने टेक दिए। मजबूत कही जाने वाली भारतीय बल्लेबाजी 156 रन पर सिमट गई। रोहित, विराट, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और सरफराज जैसे बल्लेबाज न्यूजीलैंड के स्पिनरों के सामने ढेर हो गए। पुणे टेस्ट के 2 दिन बाद ही भारत पर हार का खतरा मंडराने लगा है। 

पुणे टेस्ट के पहले दिन भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और रवि अश्विन की जोड़ी ने न्यूजीलैंड को 259 पर रोक दिया तो लगा कि अब भारत बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। दूसरे दिन सुबह पहले सत्र की शुरुआत हुई तो कुछ ही देर में भारत के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 

देखते ही देखते मिचेल सैंटनर ने भारत के 7 विकेट चटका दिए। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान आउट हो गए। अश्विन भी इस बार अपना करिश्मा नहीं दिखा पाए। आखिर में जडेजा ने कुछ देर टिकने की कोशिश की, लेकिन एक समय उन्होंने भी घुटने टेक दिए। इस तरह भारत की पारी 156 रन सिमट गई। 

ताकत ही बन गई कमजोरी 
कहा जाता है कि भारत की बल्लेबाजी दुनिया में सबसे मजबूत है। दूसरी तरफ स्पिन खेलने के मामले में भी भारतीय बल्लेबाज अच्छे हैं। लेकिन कई मौकों पर यह देखा गया है कि स्पिन के जाल में टीम इंडिया खुद ही फंस जाती है। पुणे में भी ऐसा ही हुआ। बेंगलुरू में करारी हार के बाद टीम इंडिया ने पुणे में स्पिन ट्रैक की मांग की तो लगा कि अबकि बार भारत न्यूजीलैंड को स्पिन के फेर में फंसा लेगा। लेकिन खुद टीम इंडिया ही कीवी स्पिनर्स के जाल में फंस गई। फिलहाल की कंडीशन में भारत पुणे टेस्ट में हार के करीब पहुंच गया है। यहां से वापसी करना बेहद मुश्किल होगा। न्यूजीलैंड की बढ़त 300 के पार हो गई है और चौथी पारी में स्पिन ट्रैक पर 300 से ज्यादा रन बनाना बड़ी चुनौती होने जा रही है।   

5379487