Logo
Fastest Century in T20 Match: तूफानी बल्लेबाज क्रिश गेल का सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड टूट गया। ये कारनामा करने वाले एक अनजान खिलाड़ी है।

Fastest Century in T20 Match: टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले क्रिश गेल का रिकॉर्ड टूट गया। एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने सायप्रस के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया। उन्होंने महज 27 गेंदों में शतक ठोक डाला। गेल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। 

दरअसल, एस्टोनिया की टीम सायप्रस के दौरे पर है। सीरीज के दूसरे मैच में एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने सायप्रस के खिलाफ 41 गेंदों पर 144 रनों की पारी खेली। इसमें 18 छक्के और 6 चौके लगाएं। साहिल ने महज 27 गेंदों में 13 छक्के और 5 छक्के जड़कर अपना शतक पूरा कर लिया। साहिल चौहान ने 18 छक्के लगाकर किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले अफगानिस्तान के हजरतउल्लाह जजई और न्यूजीलैंड के फिन एलन एक मैच में 16-16 छक्के जड़ चुके हैं। इस मैच में एस्टोनिया ने सायप्रस को 6 विकेट से हरा दिया।  

टी20 मैचों में अब तक के सबसे तेज शतक 

बल्लेबाज टीम  शतक गेंद साल 
साहिल चौहान एस्टोनिया 100 27 2024
क्रिश गेल RCB 100 30 2013
जान निकोल लॉफ्टी-ईटन नामीबिया 100 33 2024
कुशल मल्ला नेपाल 100 34 2023
5379487