Logo
Rohit Sharma, Ravindra Jadeja: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, शुरुआत में रोहित का यह फैसला गलत साबित होता नजर आया।

Rohit Sharma, Ravindra Jadeja: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, शुरुआत में रोहित का यह फैसला गलत साबित होता नजर आया। टीम ने 33 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए। इसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रोहित शर्मा का साथ दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी हुई। इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्कवुड ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने रोहित शर्मा को बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा ने साझेदारी का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह सिंह धोनी का स्पेशल रिकॉर्ड, अब नंबर 1 बनने पर नजर

रोहित-जडेजा के बीच 204 रनों की साझेदारी
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बीच यह साझेदारी भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में चौथे विकेट के लिए हुई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले साल 2002 में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने हेडिंग्ले में चौथे विकेट के लिए 249 रन जोड़े थे। इससे पहले साल 1952 में हेडिंग्ले में ही विजय हजारे और विजय मांजरेकर के बीच चौथे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी हुई थी। इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे विकेट के लिए अन्य साझेदारियों की बाद करें तो चौथे पर मोहम्मद अजहरुद्दीन और मोहिंदर अमरनाथ (190) और पांचवें पर मोहम्मद अजहरुद्दीन और संजय मांजरेकर (189) हैं। 

मुकाबले का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेकार रही। 22 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 10 रन बनाए। 24 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल खाता तक नहीं खोल सके। 33 के स्कोर पर भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिरा। रजत पाटीदार ने 15 गेंदों पर 5 रन बनाए। इसके बाद रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने 204 रनों की साझेदारी की। 237 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। रोहित ने 196 गेंदों पर 131 रन बनाए। इसके अलावा डेब्यू टेस्ट खेल रहे सरफराज खान ने 66 गेंदों पर 62 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: सरफराज खान डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

5379487