Logo
WPL 2024, RCBW vs MIW : वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 9वें मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस (MIW) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) को 7 विकेट से हराया।

WPL 2024, RCBW vs MIW : वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराया। 132 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 15.1 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से एमिलिया केर ने सबसे अधिक नाबाद 40 रन बनाए। उनके अलावा यस्तिका भाटिया ने 31 और कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 27 रन की पारी खेली। इस जीत के बाद मुंबई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। 

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। इस मुकाबले में भी टीम की रेगुलर कप्तान हरमनप्रीर कौर चोट की वजह से नहीं खेलीं थीं। उनके स्थान पर नैट साइवर ब्रंट कप्तानी की थी। वहीं, शबनम इस्माइल भी इस मुकाबले में नहीं खेलीं। 

अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन, पिछले मुकाबले में आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, मुंबई इंडियंस की भी ऐसी ही शुरुआत रही थी। डिफेंडिंग चैंपियन ने अपने पहले दोनों मैच जीते थे जबकि पिछले मुकाबले में मुंबई की टीम को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हार मिली थी। 

अब मुंबई इंडियंस के 4 मैच में तीन जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स ने अपने तीन में से दो मैच जीते हैं और उसके चार अंक हैं। वहीं, यूपी वॉरियर्स और आरसीबी के भी 4 मैच से 4 अंक हैं। बेहतर रन रेट के कारण यूपी तीसरी और बैंगलोर चौथे स्थान पर है। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर ब्रंट (कप्तान), एमिलिया कर, पूजा वस्त्रकार, ईसी वोंग, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, हुमैरा काजी, एसबी कीर्तना, साइका इशाक। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एस मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनॉक्स, श्रेयांका पाटिल, सिमरन बहादुर, शोभमना आशा, रेणुका सिंह। 

jindal steel jindal logo
5379487